-
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीणा मलिक आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहीं हैं। वीणा का जन्म 1984 में पाकिस्तान के रावलपिंडी में पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका वास्तविक नाम जाहिदा मलिक था। वीणा मलिक अक्सर विवादों के चलते सुर्खियों में रहीं। अपने अफेयर और बयानों के चलते वीणा ने कई विवादों को जन्म दिया। आइए जानते हैं वीणा मलिक से जुड़े आठ बड़े विवादों के बारे में:
-
वीणा मलिक बिग बॉस 4 के सीजन में नजर आई थी। इस शो में एक्टर अश्मित पटेल के साथ उन्होंने इंटीमेट रिलेशन शेयर किया था। दोनों हाथों में हाथ डाले और फ्लर्ट करते नजर आए थे। दोनों ने अफेयर को कबूल भी किया था। हालांकि एक साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के बारे में काफी भला बुरा कहा था।
वीणा मलिक का पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ के साथ भी अफेयर रहा। बाद में वीणा मलिक ने आसिफ से रिश्ता तोड़ दिया। वीणा ने आरोप लगाया कि आसिफ का कई बार डांसर, मॉडल्स और एक्ट्रेस से रिलेशन है। -
वीणा ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया। इसके चलते उनके परिवार ने उनसे किनारा कर लिया। इस पर वीणा ने कहा कि मैगजीन ने उनकी फोटो के साथ छेडखानी की है। हालांकि मैगजीन ने बताया कि वीणा ने ही यह फोटो शूट कराया है। इस फोटो शूट में उन्होंने बम और कंधे पर आईएसअाई लिखाकर भी पोज दिया।
-
'मुबई 125KM' के निर्देशक के साथ भी वीणा मलिक की निजी तस्वीरें सामने आर्इं। हालांकि वीणा ने इन तस्वीरों को निराधार बताया।
-
वीणा मलिक का नाम भारत विरोधी ट्वीट में भी आया। इस मामले में उन्होंने अपने पूर्व मैनेज प्रशांत प्रताप सिंह पर फेसबुक व ट्विटर अकाउंट हैक करने का आरोप लगाया। वहीं प्रशांत ने इस आरोप पर कहा कि वे दोनों रिलेशन में थे। लेकिन वीणा ने इस बात को नकार दिया।
-
वीणा मलिक का नाम भारत विरोधी ट्वीट में भी आया। इस मामले में उन्होंने अपने पूर्व मैनेज प्रशांत प्रताप सिंह पर फेसबुक व ट्विटर अकाउंट हैक करने का आरोप लगाया। वहीं प्रशांत ने इस आरोप पर कहा कि वे दोनों रिलेशन में थे। लेकिन वीणा ने इस बात को नकार दिया।
-
2014 में पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी कोर्ट ने वीणा मलिक और उनके पति असद बशीर खान को 26 साल की सजा सुनाई। कोर्ट ने ईश निंदा के मामले में यह सजा सुनाई।