-
राजतंत्र और लोकतंत्र दोनों में जमीन आसमान का अंतर है। राजतंत्र में राजा कोख से जन्म लेता था लेकिन लोकतंत्र में अपना राजा जनता खुद चुनती है। देश के कई ऐसे राजपरिवार हैं जो अब लोकतंत्र के मंदिर संसद औऱ विधानसभाओं के सदस्य हैं। कई राजनेता ऐसे भी हैं जिनकी पत्नियां राजघराने से संबंध रखती हैं। आइए डालें ऐसे ही कुछ चर्चित नामों पर एक नजर:
-
ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी की केंद्र सरकार में मंत्री हैं। सिंधिया राजघराने के ज्योतिरादित्य की शादी बड़ौदा राजघराने की प्रियदर्शनी राजे से हुई है। (यह भी पढ़ें: ‘ये तो मेरे लिए बनी हैं, इसी से करूंगा शादी’, जब पहली नजर में ही प्रियदर्शिनी पर दिल हार बैठे थे ज्योतिरादित्य सिंधिया )
-
जम्मू कश्मीर विधान परिषद के सदस्य रहे कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह की शादी ग्वालियर राजघराने में हुई है। उनकी पत्नी का नाम चित्रांगदा सिंह है। चित्रांगदा माधवराव सिंधिया की बेटी और ज्योतिरादित्य की बहन हैं। (यह भी पढ़ें: राजघराने में हुई है ज्योतिरादित्य सिंधिया की इकलौती बहन की शादी, जानिए क्या करते हैं बहनोई ) -
मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह वरिष्ठ राजनेता दिग्विजय सिंह के बेटे हैं। बिहार के डुमरिया राजघराने की बेटी सृजाम्या के साथ हुई है। दिग्विजय सिंह की बहू डुमरिया राजघराने के शत्रुंजय शाही की बेटी हैं।( यह भी पढ़ें: ये 11 चर्चित राजनेता राजघराने से रखते हैं संबंध )
-
यूपी के सीएम रहे मुलायम सिंह यादव के भतीजे आदित्य भी राजनीति में हैं। आदित्य शिवपाल यादव के बेटे हैं। शिवपाल ने बेटे की शादी राजघराने में की है। आदित्य की पत्नी मैहर स्टेट के शाही परिवार से संबंध रखती हैं। (यह भी पढ़ें: पौने दो करोड़ के बंगले में रहते हैं शिवपाल के बेटे, राजघराने में हुई है डिंपल यादव के देवर की शादी )
-
हिमाचल प्रदेश के सीएम रह चुके दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य भी राजनीति में हैं। वो राज्य के सबसे युवा विधायक हैं। विक्रमादित्य सिंह की शादी राजसमंद जिले के आमेट के पूर्व ठिकानेदार परिवार की राजकुमारी सुदर्शना सिंह से हुई है। ( यह भी पढ़ें: माधवराव सिंधिया से अखिलेश यादव तक, आपस में समधी हैं ये 10 राजनेता )
-
Photos: Social Media
