-
Varun Gandhi Maneka Gandhi: वरुण गांधी और मेनका गांधी मां बेटे हैं। दोनों ही भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। दोनों .यूपी से ही चुनकर आते हैं। मेनका गांधी नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुकी हैं। वहीं वरुण गांधी पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव जैसी अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। आइए जानते हैं खाली समय में क्या करती है इन मां-बेटे की जोड़ी:
-
वरण गांधी पिछले तीन बार से लोकसभा सांसद हैं। वह पीलीभीत और सुल्तानपुर से चुनकर संसद तक पहुंचे। वरुण गांधी का ज्यादातर समय उनके क्षेत्र में ही बीतता है।
-
लोकसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक वरुण गांधी शतरंज, स्क्वैश और टेनिस खेलने के शौकीन हैं। (यह भी पढ़ें: सिर कटा लूंगा, लेकिन मां का आत्मसम्मान कम नहीं होने दूंगा- जब मेनका गांधी को गुरु बताते हुए बोले थे वरुण गांधी )
-
खाली समय में वह शतरंज खेलना और किताबें पढ़ना पसंद करते हैं। काम से फुरसत मिलती है तो वह घूमने भी जाते हैं।
-
बात मेनका गांधी की करें तो उनका फेवरेट टाइम पास किताबें पढ़ना और बागवानी करना है।
-
मेनका गांधी को लिखने का भी शौक है। वह समय मिलता है तो कुछ ना कुछ लिखती जरूर हैं। (यह भी पढ़ें: बेटी की मौत से टूट गए थे वरुण गांधी, PM मोदी ने किया था फोन, 2 साल बाद सच हुई थी उनकी बात )
-
जानवरों के कल्याण और उनकी सुरक्षा से जुड़े काम करना भी मेनका गांधी को काफी पसंद है।