
जल्द रनवीर सिंह के साथ फिल्म बेफिक्रे में नजर आने वाली वानी कपूर ने टूरिज्म में ग्रैजुएशन की है। यह डिग्री उन्होंने इग्नू से ली है। -
-
वानी ने मॉडलिंग में एंट्री एलीट मॉडल मैनेजमेंट एजेंसी के जरिए ली।
वानी को बिल्लियां बहुत पसंद हैं। इतनी कि एक बार उन्होंने कहा था कि वो बिल्लियों के साथ सेटल भी हो सकती हैं। -
बॉलीवुड में ब्रेक मिलने से पहले वो की टीवी सीरीज राजूबेन में काम कर चुकी हैं। ये सीरीज Specials@10 नाम से थी। इसे अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे थे।
वानी को फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के लिए फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यूटांट अवॉर्ड मिला था। वानी बॉलीवुड फिल्म बैंड बाजा बारात के तमिल रीमेक में हीरोइन थीं। वानी कई टीवी ऐड्स का चेहरा भी रह चुकी हैं। वह कैडबरी सिल्क, त्रिभुवनदास भीमजी जवेरी के ऐड में नजर आई थीं। -
वानी के पापा का फर्नीचर एक्सपोर्ट का बिजनेस है।
-
वानी ने यशराज फिल्म के साथ 3 फिल्मों की डील साइन की है।