-    अमेरिका नई पीढ़ी का बमवर्षक विमान B-21 बना रहा है। अमेरिकी एयरफोर्स ने शनिवार को इस विमान की पहली झलक पेश की। यह विमान B-52 की जगह लेगा जो कि शीत युद्ध में बनाए गए थे। B-21 की अभी डिजाइन बनाई गई है साथ ही इसका फाइनल नाम भी अभी तय नहीं हुआ है। (Photo source: Twitter/AirForceAssoc) 
-    यह बमवर्षक विमान जिगजैग शेप में होगा और रडार की पकड़ में भी नहीं आएगा। इन विमानों के निर्माण पर 100 बिलियन डॉलर का खर्च आएगा। इन विमानों को 2020 तक शामिल करने का प्लान है। (Photo :AP) 
-    इन विमानों को अमेरिका से लॉन्च कर दुनिया के किसी भी ठिकाने को निशाना बनाया जा सकने के लिहाज से तैयार किया जाएगा। अमेरिकी एयरफोर्स ने इस तरह के 100 विमानों की मांग की है। इन विमानों से जुड़ी अधिक जानकारी अगले महीने जारी की जाएगी। (Photo: AP) 
-    अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने पिछले साल अक्टूबर में बताया था नए बमवर्षक विमानों के निर्माण का ठेका नॉर्थरोप कंपनी को दिया गया है। निर्माण ठेका देने की प्रक्रिया लगभग एक दशक तक चली थी। इन विमानों के निर्माण के लिए बोइंग और लॉकहीड मार्टिन भी दौड़ में थी। (photo: AP) 
-    अभी तक इन विमानों से जुड़ी सभी बातों को गुप्त रखा जा रहा है। लेकिन जानकारों का मानना है कि इनमें सबसे आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम होगा। साथ ही इसे बम बरसाने के अलावा अन्य कामों में भी इस्तेमाल किया जाएगा। (Photo source: Twitter/AirForceAssoc) 
 
    
   
   
   
   
   
   
   
   
   
   
   
  