UPTET 2017: यहां जानें कब घोषित होंगे टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट के परिणाम!
UPTET Result 2017: बता दें राज्य में शिक्षक बनने के लिए UPTET पास करना अनिवार्य है। इस बार UPTET 2017 के लिए लगभग 10,09,347 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से लगभग 32,587 एप्लीकेशन्स रद्द हुई थीं और परीक्षा में लगभग 9.76 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
UPTET Result 2017: उत्तर प्रदेश टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET 2017) के परिणाम गुरुवार (30 नवंबर) को घोषित हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजों की घोषणा देर शाम किसी भी समय होने की संभावना है। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश एग्जाम रेग्युलेट्री अथॉरिटी की सचिव सुत्ता सिंह ने बताया कि नजीते 30 नवंबर को घोषित होने की संभावना है।
UPTET Result 2017: उम्मीदवार अपने नतीजे यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.upbasiceduboard.gov.in पर देख सकते हैं। बता दें शिक्षक पात्रता परीक्षा 15 अक्टूबर को हुई थी। वहीं उत्तरमाला इसी महीने 6 नवंबर को वेबसाइट पर जारी की गई थी। आधिकारिक नोटिफिकेश के मुताबिक बोर्ड की वेबसाइट पर उत्तरमाला 30 नवंबर तक ही उपलब्ध रहेगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नतीजे गुरुवार को ही घोषित हो सकते हैं।
UPTET Result 2017: बता दें राज्य में शिक्षक बनने के लिए UPTET पास करना अनिवार्य है। इस बार UPTET 2017 के लिए लगभग 10,09,347 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से लगभग 32,587 एप्लीकेशन्स रद्द हुई थीं और परीक्षा में लगभग 9.76 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। सुप्रीम कोर्ट से समायोजन निरस्त होने के कारण इस बार की टीईटी परीक्षा उन शिक्षामित्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं, जो टीईटी पास नहीं थे।
UPTET Result 2017: UPTET में इस साल दो पेपर हुए थे। कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षक उम्मीदवारों के लिए पेपर 1 और कक्षा 6 से 8वीं के शिक्षक उम्मीदवारों के लिए पेपर 2 आयोजित हुआ था। परीक्षा में पूछे गए सभी सवाल वैकल्पिक (ऑब्जेक्टिव) टाइप थे। परीक्षा लगभग 1,634 परीक्षा केंद्रो पर आयोजित हुई थी। गौरतलब है हर बार प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए सवा दो से ढाई लाख के आसपास अभ्यर्थी प्राथमिक स्तर की परीक्षा देते हैं।
UPTET Result 2017: चलिए अब जानते हैं नतीजों की घोषणा होने पर कैसे आप अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नतीजे जारी होने पर सबसे पहले यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड की वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको रिजल्ट का नोटिफिकेशन लिंक नजर आएगा। लिंक पर क्लिक करें।
UPTET Result 2017: क्लिक करने के बाद आपको अपनी डीटेल्स भरनी होंगी। डीटेल्स भरकर सब्मिट बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट खुल जाएगा। जरूरत के मुताबिक रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल लें।