-

UPSC IAS Result 2016: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित देश की प्रमुख परीक्षाओं में से एक सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। यूपीएससी इस महीने के आखिरी तक प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके नतीजे देखने होंगे।
-
UPSC IAS Result 2016: बताया जा रहा है कि यूपीएससी 26 सितंबर 2016 को परिणाम घोषित कर सकता है, हालांकि अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा में पूरे देश से लाखों लोग भाग लेते हैं इस बार भी करीब साढ़े 11 लाख लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था।
-
UPSC IAS Result 2016: संघ लोक सेवा आयोग ने 7 अगस्त 2016 को सिविल सर्विस(प्री) एग्जाम करवाया था। एग्जाम दो चरणों में करवाया गया था। पहला चरण सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक हुआ और दूसरा चरण दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक हुआ था। जानकारों का कहना था कि इस बार परीक्षा पैटर्न में हल्का सा बदलाव देखा गया था।
-
UPSC IAS Result 2016: पिछले साल यूपीएससी ने 23 अगस्त 2015 को परीक्षा करवाई थी जबकि 12 अक्टूबर 2015 को नतीजे घोषित कर दिए थे। पिछली बार आयोग ने सबसे कम वक्त यानि 50 दिनों में ही नतीजे घोषित कर दिए थे। वहीं 2014 में 51 दिन के बाद नतीजे घोषित किए थे।
-
UPSC IAS Result 2016: इस बार सिविल सर्विस एग्जाम के जरिए 1079 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए मैन एग्जाम 3 दिसंबर 2016 को होगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स एग्जाम में बैठना होगा। मैन्स एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू पास करना होगा। इसके बाद उन्हें नियुक्त किया जाएगा।
-
UPSC IAS Result 2016: संघ लोक सेवा आयोग सिविल सर्विस एग्जाम के जरिए आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस अधिकारियों का चयन करता है। इसके अलावा आयोग सेना के लिए भी एनडीए, सीडीएस और एसएससी एग्जाम करवाता है।