-

UPSC Civil Services Exam 2017: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा रविवार को सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा आयोजित कराई गई। पिछले कुछ सालों से UPSC प्रारंभिक परीक्षा में वैचारिक सवालों के स्थान पर तथ्यपूर्ण सवालों पर ध्यान दे रहा है। इसके अलावा static portion की जगह करंट अफेयर्स से जुड़े सवाल ज्यादा आ रहे थे। हालांकि पिछले साल से अलग इस बार करेंट अफेयर्स और तथ्यात्म से जुड़े सवाल कम पूछे गए।
-
UPSC Civil Services Exam 2017: Gradeup (ऑनलाइन ट्यूटोरियल) के अतुल रॉय ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार पेपर कठिन था और इसका सीधा असर कट-ऑफ पर पड़ेगा। पढ़िए सेक्शन के मुताबिक एनालिसिस। 1. पर्यावरण: कुल 15 सवाल पूछे गए। अधिकांश सवाल करेंट अफेयर्स से जुड़े थे। इसलिए, उम्मीदवारों के लिए पर्यावरण से जुड़े समाचार महत्वपूर्ण स्रोत बने।
-
UPSC Civil Services Exam 2017: इतिहास और कला और संस्कृति: 6 सवाल आधुनिक इतिहास से जुड़े थे और 6 सवाल प्राचीन इतिहास और कला व संस्कृति से जुड़े थे। इतिहास वाले हिस्से में ज्यादा कठिन सवाल नहीं थे। यह अधिकतर तथ्यात्मक थे, हालांकि कला और संस्कृति में बड़े हिस्से को रखा गया था। इसके अलावा, UPSC हमेशा से कला और संस्कृति में अलग-अलग चीजें पूछता रहता है जिससे यह काफी मुश्किल हो जाता है।
-
UPSC Civil Services Exam 2017: भूगोल: भूगोल में 70 फीसदी सवाल मानचित्र से जुड़े हुए थे। इसलिए दुनिया और भारत के मानचित्र का ज्ञान रखने वालों के लिए यह आसान था। हालांकि कुछ सवाल मुश्किल थे। कुछ सवाल उम्मीद के मुताबिक और पारंपरिक भूगोल से जुड़े थे, जैसे मानसून और सिंचाई से संबंधित। अर्थव्यवस्था: अर्थव्यवस्था के प्रश्न तथ्यात्मक और करेंट अफेयर से जुड़े थे। अर्थव्यवस्था से जुड़े कुल 7-8 सवाल आए थे। सवाल आसान नहीं थे। यह ना सिर्फ वैचारिक थे, बल्कि तथ्यात्मक भी थे। इसमें 2012-2016 के करेंट अफेयर्स पूछे गए।
-
UPSC Civil Services Exam 2017: साइंस एंड टेक्नोलॉजी: सामान्य विज्ञान से जुड़े कुल 4 सवाल थे, जोकि ऐप्लिकेशन आधारित थे। टेक्नोलॉजी के हिस्से में अधिकतर करेंट अफेयर्स पूछा गया। टेक्नोलॉजी से संबंधित प्रश्न ज्यादातर पर्यावरण और जैव विविधता के साथ-साथ वर्तमान मामलों पर आधारित थे। कुल मिलाकर हम मानते हैं कि अब सामान्य विज्ञान के लिए अलग से तैयारी करने की कोई जरूरत नहीं है।
-
UPSC Civil Services Exam 2017: राजनीति: 22 सवाल पूछे गए। यह सबसे ज्यादा स्कोर करने वाला सेक्शन कहा जा सकता है। अधिकतर सवाल डायरेक्ट थे। जो राजनीति की ठीक समझ रखता है उसके लिए वैचारिक प्रश्न कठिन नहीं रहे होंगे। करेंट अफेयर्स: सरकारी योजनाएं, कानून और नीतियां अपने आप में ही एक सेक्शन बन गई हैं, जिसमें कम से कम 14 प्रश्न आए। यदि आप CA प्रश्नों को जोड़ते हैं तो यह कोई 27 तक नहीं बढ़ता। लेकिन पिछले साल के मुकाबले यह पेपर ज्यादा संतुलित था, जिसमें सीए पूरे पेपर पर हावी हो गई थी।