बाहबुली भारतीय सिनेमा की एक ऐसी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। 'बाहुबलीः द बिगिनिंग' 2015 में रिलीज हुई थी और इसका सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' 2017 में आया। यह फिल्म देश से लेकर विदेशों में दर्शकों की पसंदीदा बनी। फिल्म में बेस्ट एक्शन और स्पेशल इफेक्ट कमाल का नजर आया। लेकिन आपको बता दें कि आने वाले समय में बॉलीवुड में तमाम ऐसी फिल्में आएंगी जो बाहुबली की कहानी को टक्कर दे सकती हैं। लेकिन इन अपकमिंग फिल्मों का स्टैंडर्ड बाहुबली के स्पेशल इफेक्ट की बराबरी नहीं कर सकता। हालांकि ये फिल्में बाहुबली को टक्कर दे सकती हैं। (All Pics- Youtube ScreenShot) करण जौहर अपनी अपकमिंग तख्त लाने वाले हैं। तख्त साल 2020 की आगामी बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म है। मल्टीस्टारर इस फिल्म में करीना कपूर, रणवीर सिंह, अलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेंढरकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। पहली बार फिल्म में रणवीर सिंह और करीना कपूर साथ दिखाई देंगे। जाह्नवी कपूर के करिअर की यह दूसरी फिल्म होगी। फिल्म काफी महंगे बजट की है। फिल्म में रणवीर सिंह औरगजेब बनेंगे। इससे पहले वह पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी बने चुके हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर महिला एयरफोर्स पायलेट की भूमिका अदा करेंगी। फिल्म की कहानी को फैंस बाहुबली की तरह पसंद करेंगे। धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ब्रह्मास्त्र में रियल लाइफ कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ नजर आएंगी। इसके अलावा अमिताभ बच्चन लीड भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म काफी महंगी बताई जा रही है। 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं यह बाहुबली को पछाड़ सकती है। फिल्म की शूटिंग बुल्गेरिया में हुई है। ब्रह्मास्त्र अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म है जिसमें आप मॉडर्न भारत की कहानी को देख सकेंगे। फिल्म का कॉनसेप्ट अलग है इसलिए यह दर्शकों को पसंद आएगी। धर्मा प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म कलंक है। यह फिल्म भी बड़े बजट की बताई जा रही है। कलंक में 1947 को आजाद हुए भारत की घटना को दिखाया जाएगा। इस फिल्म की कहानी भी दर्शकों को पसंद आएगी। फिल्म में आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित हैं। फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी। लगान फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर भी अर्जुन कपूर और कृति सेनन के साथ एक ऐतिहासिक फिल्म लाने वाले हैं। फिल्म का नाम है पानीपत। फिल्म में संजय दत्त भी दिखाई देंगे। फिल्म सिनेमाघरों में 6 सितंबर 2019 को रिलीज की जाएगी। फिल्म में पानीपत के युद्ध की कहानी को दिखाया जाएगा। -
यशराज बैनर तले बन रही फिल्म शमसेरा भी बाहुबली के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म में चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर डकैत के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 'शमशेरा' का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया और करण मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं।
अजय देवगन भी एक ऐतिहासिक फिल्म की कहानी को लेकर आ रहे है। अभिनेता अजय देवगन की अपकमिंग पीरियड ड्रामा फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' लंबे समय से चर्चा में है। इस फिल्म की घोषणा पिछले साल हुई थी। 1 साल बीत जाने के बाद 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' की शूटिंग शूरु हो चुकी है। फिल्म में अजय देवगन सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका निभाएंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म भी दर्शकों के लिए अलग तरह से रोमांचित करेगी। -
बॉलीवुड में जल्द ही ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ फिल्म में आने वाले हैं। यशराज फिल्म के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का अभी तक टाइटल नहीं आया। हालांकि बताया जा रहा है बी-टाउन के जब माचो मैन भी साथ मिलकर बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा सकते हैं।
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म केसरी का लुक पहले से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुका है। फैंस अपने फेवरेट हीरो का यह लुक फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटिड हैं। फिल्म की कहानी 1897 की सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। इस फिल्म के पोस्टर को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। यह भी एक बड़े बजट की फिल्म है। फिल्म 22 मार्च 2019 को रिलजी होगी। रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 पिछले काफी लंबे समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित है। फिल्म 29 नवंबर 2018 को रिलीज हो रही है। -
जल्द ही बॉलीवुड में 8. ’83 फिल्म आने वाली है, जो कि 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित होगी। जब कपिल देव की कैंप्टेसी में भारत ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका अदा करेंगे।
आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में दंगल गर्ल फातिमा सना शेख, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है यह दर्शकों को अपने ओर आकर्षित करने में कामयाब होगी। फिल्म 8 नवंबर 2018 को रिलीज होगी।
