-
UP Board UPMSP 10th Result 2017: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने इंतजार खत्म करते हुए शुक्रवार 9 जून को नतीजे घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट यूपी बोर्ड की वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmsp.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर घोषित कर दिए गए हैं।
-
UP Board UPMSP 10th Result 2017: 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 16 मार्च से 1 अप्रैल के बीच कराई गई थीं। इस परीक्षा में 34 लाख 4 हजार बच्चे शामिल हुए थे। रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र अब एसएमएस के जरिए भी नतीजे देख सकते हैं।
-
UP Board UPMSP 10th Result 2017: बता दें कि हर साल बोर्ड तय समय पर परीक्षा के नतीजे जारी कर देता है, लेकिन इस बार थोड़ी देरी हो गई है। पिछले साल बोर्ड ने 15 मई को परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए थे और इस बार बोर्ड करीब 25 दिन पिछे चल रहा है।
-
UP Board UPMSP 10th Result 2017: पिछले साल 37 लाख 49 हजार बच्चों ने यूपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा दी थी। नतीजे मई माह के तीसरे हफ्ते में घोषित किए गए थे। 2016 में 93.73 फीसदी रिजल्ट रहा था।
-
UP Board UPMSP 10th Result 2017: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के यूपी बोर्ड के नाम से भी जाना जाता है। इसकी स्थापना 1921 में इलाहाबाद में हुई थी। इसे उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा (Secondary Education) के विकास के लिए बनाया गया था। बोर्ड ने 1923 से एग्जाम कराने शुरू किए थे।
-
UP Board UPMSP 10th Result 2017: इस तरह देखें नतीजे: नतीजे जारी हो जाने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (upmsp.nic.in, upmsp.edu.in) पर जाएं। यहां 10th Result 2017 के लिंक पर क्लिक करें। रोल नंबर और अन्य जरूरी डीटेल भरें। सब्मिट पर क्लिक करें। रिजल्ट आ जाएगा। इसका प्रिंट भी निकाल लें।