• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • महाराष्ट्र निकाय चुनाव
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • महाराष्ट्र निकाय चुनाव
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. unseen mehndi patterns that will elevate your ethnic or western look instantly

मोरक्कन, अरेबिक, राजस्थानी, पाकिस्तानी, नहीं देखे होंगे इतने तरह के मेहंदी डिजाइन, ये पैटर्न आपको हर ड्रेस पर देंगे यूनिक लुक

Unique Mehndi Designs: मेहंदी के बिना किसी भी विशेष अवसर की कल्पना नहीं की जा सकती। चाहे शादी हो, कोई त्यौहार हो, या कोई खास कार्यक्रम, मेहंदी का सजावट में अहम स्थान है। प्रोफेशनल मेहंदी आर्टिस्ट अलग-अलग अवसर के अनुसार विभिन्न प्रकार के डिजाइनों का उपयोग करते हैं।

By: Archana Keshri
July 15, 2025 11:45 IST
हमें फॉलो करें
  • Gorgeous Designs from Around the World to Match Every Occasion
    1/14

    भारत सहित कई देशों में मेहंदी लगाना एक पारंपरिक और सांस्कृतिक प्रथा है। यह न केवल सुंदरता बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि शुभ अवसरों पर इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व भी होता है। समय के साथ मेहंदी की डिज़ाइनिंग में काफी बदलाव आया है और अब यह एक प्रोफेशनल स्किल बन चुकी है जिसे लोग कोर्स करके भी सीखते हैं।
    (Photo Source: Pinterest)

  • 2/14

    आज मेहंदी के कई प्रकार के डिजाइन उपलब्ध हैं, जो न केवल पारंपरिक बल्कि आधुनिक फैशन का भी हिस्सा बन चुके हैं। आइए जानते हैं मेहंदी के प्रमुख डिजाइनों के बारे में—
    (Photo Source: Pinterest)

  • 3/14

    अफ़्रीकी मेहंदी डिजाइन
    इसमें ज्यादातर ट्राइबल पैटर्न और मोटिफ्स देखने को मिलते हैं। यह डिजाइन अलग-अलग संस्कृति की झलक देता है और आजकल फैशन वर्ल्ड में काफी ट्रेंड में है। (Photo Source: Pinterest)

  • 4/14

    अरेबिक मेहंदी डिजाइन
    अरेबिक मेहंदी बहुत ही लोकप्रिय है, खासकर युवाओं में। इसमें मोटे-मोटे फूलों, बेलों और पत्तियों का उपयोग होता है, और यह हाथ या पैर के किसी एक हिस्से पर ही सजाई जाती है, जिससे यह सिंपल और क्लासी लगती है। (Photo Source: Pinterest)

  • 5/14

    ब्राइडल मेहंदी डिजाइन
    दुल्हनों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई मेहंदी होती है। इसमें पूरा हाथ और पैर ढक जाता है। इसमें दूल्हा-दुल्हन, बारात, डोलियां, और अन्य शादी से जुड़े प्रतीक शामिल होते हैं। (Photo Source: Pinterest)
    (यह भी पढ़ें: वेस्टर्न ड्रेस पहन रही हैं लेकिन मेहंदी भी लगाने का है मन, तो ये डिजाइन आपके आउटफिट के लिए हैं बिल्कुल परफेक्ट)

  • 6/14

    ज्योमेट्री मेहंदी डिजाइन
    इसमें सिंपल और क्लीन लाइनों, डॉट्स और शेप्स का इस्तेमाल होता है। यह डिजाइन हाथों को एक मॉडर्न और मिनिमल लुक देता है। (Photo Source: Pinterest)

  • 7/14

    भारतीय मेहंदी डिजाइन
    भारतीय डिजाइन सबसे ज्यादा डिटेलिंग वाले होते हैं। इसमें पल्लव, मंगलसूत्र, कलीरे, गणेश जी, और अन्य पारंपरिक तत्वों का समावेश होता है। दुल्हन के लिए यह एक आदर्श डिजाइन मानी जाती है। (Photo Source: Pinterest)

  • 8/14

    इंडो-अरेबिक मेहंदी डिजाइन
    यह भारतीय और अरबी डिजाइनों का सुंदर संयोजन है। इसमें भारतीय बारीकियां और अरबी शैली की मोटी रेखाएं मिलती हैं, जो इसे यूनिक बनाती हैं। (Photo Source: Pinterest)
    (यह भी पढ़ें: पार्लर जाने का नहीं मिल रहा समय, घर पर ही लगाएं ये आसान मेहंदी पैटर्न्स, मिनटों में तैयार हो जाएंगे ये डिजाइन्स)

  • 9/14

    मॉडर्न मेहंदी डिजाइन
    यह डिजाइन फ्यूजन स्टाइल में होता है, जिसमें पारंपरिक और वेस्टर्न एलिमेंट्स को मिलाया जाता है। इसमें कम जगह में अधिक आकर्षण दिया जाता है, जिससे यह मॉडर्न लुक देता है। (Photo Source: Pinterest)

  • 10/14

    मोरक्कन मेहंदी डिजाइन
    यह डिजाइन ज्यामितीय आकृतियों पर आधारित होता है। इसमें तिकोने, चौकोर, और रेखीय डिजाइन का सुंदर मिश्रण होता है जो इसे आधुनिक लुक देता है। (Photo Source: Pinterest)

  • 11/14

    मुघलई मेहंदी डिजाइन
    मुगल काल से प्रेरित यह डिजाइन बेहद रॉयल और डिटेल्ड होती है। इसमें आर्किटेक्चरल पैटर्न, जाली डिजाइन और फुल हैंड कवरिंग स्टाइल होता है। (Photo Source: Pinterest)
    (यह भी पढ़ें: घर पर आप आसानी से लगा लेंगे ये आसान ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, जरूर करें ट्राई)

  • 12/14

    पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन
    इस डिजाइन में अरबी और भारतीय डिजाइन का मिक्सचर होता है। यह बारीक डिटेलिंग और सुंदर मोटिफ्स के लिए जाना जाता है, खासकर शादी और त्योहारों के मौके पर। (Photo Source: Pinterest)

  • 13/14

    राजस्थानी मेहंदी डिजाइन
    राजस्थानी डिजाइन अपनी जटिलता और परंपरागत शैली के लिए प्रसिद्ध है। इसमें दुल्हन-दूल्हे, हाथी, मयूर और फूलों की महीन आकृतियां बनाई जाती हैं। इस डिजाइन की सबसे खास बात यह है कि यह दोनों हाथों को पूरी तरह से भर देती है। (Photo Source: Pinterest)

  • 14/14

    टैटू मेहंदी डिजाइन
    यह अस्थायी टैटू होता है, जो मेहंदी के रंग से बनाया जाता है। यह खासतौर पर बच्चों और युवाओं के बीच लोकप्रिय है, जो स्थायी टैटू से बचना चाहते हैं। (Photo Source: Pinterest)
    (यह भी पढ़ें: Wedding Season Easy Mehndi Design: शादी के बिजी शेड्यूल में भी लगा लेंगे मेहंदी, 5 मिनट में तैयार हो जाएंगे ये डिजाइन)

TOPICS
mehandi
Mehendi
Mehndi Design
अपडेट
15 जनवरी से चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, 10 साल बाद बुध और यूरेनस बनाएंगे नवपंचम राजयोग, आकस्मिक धनलाभ के योग
Train Ticket Price Hike: 26 दिसंबर से देश में बढ़ जाएगा रेल किराया, रेलवे को 600 करोड़ का फायदा
गाजियाबाद : बीच मॉल में प्रेमिका को किया प्रपोज, भरी मांग, पहनाया मंगलसूत्र, अब वीडियो हो रहा Viral
जेवर के संपत्ति बाजार पर लगा ग्रहण? आवेदन करने से कतरा रहे हैं निवेशक
IND U19 vs PAK U19: समीर मिन्हास का शतक, 400 का आंकड़ा किया पार; वैभव सूर्यवंशी से फिर भी पीछे
UGC NET December 2025 City Slip Out: यूजीसी नेट दिसंबर सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
थकान, वजन बढ़ना या मूड स्विंग्स? महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस के बड़े संकेत, नजरअंदाज किया तो पड़ सकता है भारी
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की रफ्तार धीमी, 643 में देरी
‘वो एक अच्छे एक्टर हैं’, शक्तिमान का रोल देने से मना करने के बाद अब मुकेश खन्ना ने की रणवीर सिंह की तारीफ, बोले- उनमें गजब की ऊर्जा…
IPL 2026 GT Playing 11: शुभमन गिल के साथ कौन करेगा ओपन? गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11
घर पर उगाएं ताजी लहसुन की पत्तियां, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
फोटो गैलरी
11 Photos
दुनिया के इन 10 देशों में पाई जाती हैं सबसे खूबसूरत महिलाएं?
2 days agoDecember 19, 2025
9 Photos
ठंड के मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं? आज से खाएं ये इम्युनिटी बूस्टिंग फूड्स, सर्दी-खांसी और वायरल से बचाव का देसी तरीका
2 days agoDecember 19, 2025
11 Photos
इंडियन आर्मी का सबसे शक्तिशाली और खतरनाक टैंक कौन सा है?
2 days agoDecember 19, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US