-
दिल्ली से सटे गुड़गांव में गुरुवार (28 जुलाई) शाम से भयंकर जाम लगा हुआ है। दिल्ली-गुड़गांव हाईवे पर लगा यह जाम 25 किलोमीटर लंबा बताया जा रहा है। हरियाणा पुलिस ने दिल्ली के लोगों को फिलहाल गुड़गांव ना आने की सलाह दी है। पुलिस के मुतबिक जाम गुरुवार शाम 5.30 बजे लगना शुरू हुआ जो अब शुक्रवार दोपहर 1 बजे के बाद थोड़ा खुलना शुरू हुआ है। लेकिन इन 18 घंटों में जाम में फंसे लोगों को पूरी रात बिना खाए-पिए सड़क पर ही गुजारनी पड़ी है। (file photo)
-
गुड़गांव पुलिस कमीशनर नवदीप सिंह ने बताया कि लोगों की मदद और जाम को हटवाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। गुड़गांव पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर लिखा गया, ‘पूरी ट्रेफिक पुलिस लोगों की मदद के लिए सड़क पर है।’ ( (pti photo)
-
बारिश के बाद सड़क पर इकट्ठे हुए पानी के कारण यह जाम लगा है। लोगों के मुताबिक, एक्सप्रेस वे के पास ही 4 फीट पानी जमा हो गया था। इस वजह से हरिद्वार से जल ला रहे कावड़ियों को भी काफी दिक्कत हो रही है। (twitter image)
-
अगर जल्द ही जाम नहीं खुला तो डाक कावड़ लाने वालों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। क्योंकि ऐसे में उनका ट्रक और बाइक भी वहां पर फंस जाएगी और वह तय वक्त पर अपने घर नहीं पहुंच पाएंगे। (twitter image)
-
हरियाणा के हीरो होंडा चौक, झरसा, इफ्को और शंकर चौक पर ज्यादा जाम लगा है। इस वजह से गाड़ियों के साथ-साथ एंबुलेंस भी आगे नहीं जा पा रही हैं। हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। (twitter image)
-
जिला मजिस्ट्रेट ने भी अगले दो दिन स्कूल बंद रखने का आदेश दिए हैं। (twitter image)
-
(twitter pic)
-
(twitter pic)