• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. unique christmas traditions around the world from saunas to roller skates

क्रिसमस का ग्लोबल रंग, दुनिया के इन देशों में है इस त्योहार को मनाने की अजीब परंपरा

क्रिसमस दुनिया का हर देश अपने-अपने अनोखे अंदाज में मनाता है। कुछ जगहों पर रोशनी और सजावट पर जोर दिया जाता है, तो कुछ जगहों पर सदियों पुरानी परंपराओं को उतनी ही शालीनता से जारी रखा जाता है। लेकिन आज हम उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की परंपरा आपको हैरान…

By: Archana Keshri
December 9, 2025 15:27 IST
हमें फॉलो करें
  • Christmas Special 8 Traditions You Would not Find Anywhere Else
    1/9

    क्रिसमस दुनिया का ऐसा त्योहार है जिसे हर देश अपने अनोखे अंदाज में मनाता है। कहीं लोग रोशनी और सजावट पर जोर देते हैं, तो कहीं सदियों पुरानी परंपराएं आज भी उतनी ही खूबसूरती से निभाई जाती हैं। आइए जानें दुनिया के अलग-अलग देशों की कुछ सबसे दिलचस्प और हैरान कर देने वाली क्रिसमस परंपराओं के बारे में। (Photo Source: Pexels)

  • 2/9

    फ़िनलैंड: क्रिसमस सॉना की पवित्र परंपरा
    फ़िनलैंड में क्रिसमस ईव की शाम परिवार एक साथ सॉना जाते हैं। यह परंपरा शरीर और मन को शुद्ध करने का प्रतीक मानी जाती है। माना जाता है कि इस दिन सॉना में पूर्वजों की आत्माएं भी आती हैं, इसलिए यहां एक शांत और पवित्र माहौल रखा जाता है। फ़िनलैंड में क्रिसमस का त्योहार इसी आत्मिक शुद्धता से शुरू होता है। (Photo Source: Pexels)

  • 3/9

    आइसलैंड: 13 यूल लैड्स की शरारती टोली
    जहां दुनिया में एक ही सांता क्लॉज़ होता है, वहीं आइसलैंड में बच्चों को 13 शरारती यूल लैड्स मिलते हैं। ये त्योहार से 13 दिन पहले हर रात बच्चों के घर आते हैं। यदि बच्चा अच्छा है तो जूते में छोटा-सा तोहफा छोड़ते हैं, और अगर शरारती है तो कच्चा आलू। हर यूल लैड का अपना अजीब-सा नाम और किरदार होता है- जैसे डोर स्लैमर, सॉसेज स्वाइपर और कैंडल स्नैचर! (Photo Source: Pexels)

  • 4/9

    जापान: क्रिसमस पर KFC खाने की अनोखी परंपरा
    जापान में क्रिसमस एक ऑफिशियल छुट्टी नहीं है, फिर भी इसे खास अंदाज में मनाया जाता है। यहां 1970 के दशक की एक मार्केटिंग कैंपेन ने KFC को क्रिसमस की ‘फेस्टिव डिश’ बना दिया। नतीजा यह कि आज भी लोग हफ्तों पहले अपने क्रिसमस KFC बकेट बुक कराते हैं। फ्राइड चिकन यहां के लोगों के लिए क्रिसमस डिनर का खास हिस्सा बन गया है। (Photo Source: Pexels)

  • 5/9

    मैक्सिको: ‘नाइट ऑफ द रैडिशेज़’ का अनोखा त्योहार
    मैक्सिको के ओआक्साका शहर में हर साल La Noche de Rábanos मनाई जाती है। इस दिन लोग विशाल मूली को तराशकर जानवर, नज़ारे, क्रिसमस सीन और यहां तक कि मिनिएचर शहर भी बनाते हैं। यह दुनिया के सबसे अनोखे आर्ट-फेस्टिवल्स में से एक है। (Photo Source: Pexels)

  • 6/9

    नॉर्वे: बुरे आत्माओं से बचने के लिए झाड़ू छिपाना
    नॉर्वे में एक अनोखी परंपरा है- क्रिसमस ईव पर घर की सभी झाड़ू और पोछे छिपा दिए जाते हैं। सदियों पुरानी मान्यता है कि इस रात चुड़ैलें और बुरी आत्माएं बाहर घूमती हैं और झाड़ू पर उड़ने के लिए उन्हें ढूंढती हैं। (Photo Source: Pexels)
    (यह भी पढ़ें: इस क्रिसमस अपनों को दें हाथ से बना ग्रीटिंग कार्ड, यहां से लें डिजाइन आइडियाज)

  • 7/9

    फिलीपींस: जगमगाते ‘जायंट लैम्पटर्न फेस्टिवल’ की चमक
    फिलीपींस के सैन फर्नांडो शहर में हर साल विशालकाय, हाथ से बनाए गए लालटेन का त्योहार मनाया जाता है। इन लालटेन में अनूठे डिजाइन और चमकदार रोशनी होती है, जो आशा और सकारात्मकता का प्रतीक मानी जाती है। यह देश के सबसे खूबसूरत क्रिसमस आयोजनों में से एक है। (Photo Source: Pexels)

  • 8/9

    यूक्रेन: क्रिसमस ट्री पर मकड़ी के जाल की सजावट
    यूक्रेन में क्रिसमस ट्री को चमकीले मकड़ी-जाल जैसे सजावटी आइटम्स से सजाया जाता है। यह एक लोक-कथा पर आधारित है जिसमें एक गरीब विधवा के पेड़ पर असली मकड़ी के जाले सुबह-सुबह चांदी में बदल गए और उसके परिवार को सौभाग्य मिला। इसीलिए यूक्रेन में ये सजावट सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है। (Photo Source: Pexels)

  • 9/9

    वेनेजुएला: चर्च जाने का रोलर स्केटिंग ट्रेंड
    वेनेजुएला की राजधानी काराकस में लोग क्रिसमस के दौरान सुबह-सुबह रोलर स्केट पहनकर चर्च जाते हैं। इसके लिए कई सड़कों को वाहनों के लिए बंद कर दिया जाता है, जिससे पूरा शहर एक त्योहार जैसा माहौल बनाते हुए स्केटिंग करता दिखता है। (Photo Source: Pexels)
    (यह भी पढ़ें: क्रिसमस पर सजाना है घर? यहां से लें क्रिएटिव डेकोरेशन आइडियाज, सेलिब्रेशन का मजा हो जाएगा दोगुना)

TOPICS
Christmas
Christmas Celebrations
Christmas Day
merry christmas
अपडेट
Today Gold Rate Silver Price LIVE Updates: दिल्ली-अयोध्या-चेन्नई में आज कितना है सोने का भाव? यहां देखें आपके शहर के गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट
IND U19 vs UAE U19 Live Streaming: अंडर 19 एशिया कप में भारत और यूएई का मुकाबला, ऐसे देखें इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
ट्रंप ने शुरू किया ‘गोल्ड कार्ड’, 10 लाख डॉलर में मिलेगी अमेरिका की सीधी नागरिकता
दुनिया मेरे आगे: दुनिया बदलने से पहले खुद को मजबूत बनाना क्यों जरूरी? संतुलन के साथ जीना और मदद का असली मूल्य समझें
सर्दियों में सुबह नाश्ते में 2 तरह से बनाएं गोभी के पराठे, ढाबे जैसा टेस्ट लाने के लिए फॉलो करें ये रेसिपी
विचार: पौष्टिक भोजन अब भी सपना, 42% लोग खरीद नहीं पाते, आखिर किस दिशा में जा रही है दुनिया?
Aaj Ka Tarot Rashifal 11 December 2025: आज बन रहा नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें आज का टैरो राशिफल
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
Aaj Ka Panchang 11 December 2025: कालाष्टमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल सहित गुरुवार का संपूर्ण पंचांग
जनसत्ता संपादकीय: उड़ानें रद्द, महंगा किराया, जांच जारी, इंडिगो पर 10% कटौती के बाद भी हालात काबू में क्यों नहीं?
जनसत्ता संपादकीय: अब 12 साल से कम उम्र के बच्चे भी ले रहे हैं नशा, एम्स की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
युवाओं को कट्टरपंथी बना रहा था हिजबुल मुजाहिदीन का पाकिस्तानी आतंकवादी जाहिद हुसैन, संपत्ति जब्त
फोटो गैलरी
8 Photos
एक बार देखना शुरू किया… तो रुक नहीं पाएंगे, ज़ॉम्बी जॉनर की ये फिल्में पूरी देखकर ही सोएंगे
12 hours agoDecember 10, 2025
7 Photos
जितना फायदेमंद उतना ही खतरनाक भी है चिया सीड्स, इन गलत तरीकों से न करें सेवन
13 hours agoDecember 10, 2025
10 Photos
शिमला, मसूरी या मनाली नहीं, क्रिसमस पर मिलने वाली चार दिनों की छुट्टियों पर यहां जाएं सुकून के पल बिताने
14 hours agoDecember 10, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US