-  
  ट्रेवल वेबसाइट Tripadvisor की साल 2016 के लिए बेस्ट होटल्स की सूची में राजस्थान के जोधपुर का उम्मेद पैलेस होटल टॉप पर रहा है। ट्रिपएडवाइजर ने यह सूची ट्रेवलर्स के वोट के आधार पर तैयार की गई है। इसके तहत टॉप 25 होटल्स की लिस्ट जारी की गर्इ है। ट्रेवल वेबसाइट्स के अनुसार उम्मेद भवन पैलेस में एक रात रूकने का किराया औसतन 50 हजार रुपये है। (Photo:TajHotels.com)
 -  
  उम्मेद पैलेस का निर्माण महाराजा उम्मेद सिंह ने करवाया था। उन्होंने नए जोधपुर के प्रतीक और सूखे से जूझ रहे लोगों को रोजगार देने के लिए इसका निर्माण कराया था। यह 26 एकड़ में फैला हुआ है। (Photo:TajHotels.com)
 -  
  उम्मेद पैलेस का निर्माण 1928 में शुरु हुआ। इसके निर्माण में 15 साल लगे और 1948 में यह बनकर तैयार हुआ। इसके बाद से शाही परिवार इसमें रह रहा है।
 -  
  उम्मेद भवन पैलेस होटल के मारवाड़ दरबार की होटल। (Photo:TajHotels.com)
 
मशहूर आर्किटेक्ट हेनरी लंकास्टर ने इसकी डिजाइन तैयार की। उम्मेद भवन में कुल 347 कमरे हैं। इनमें से 64 कमरे और सुइट का मैनेजमेंट ताज होटल्स ग्रुप करता है। इसका गुम्बद 105 फुट ऊंचा है।(Photo:TajHotels.com) -  
  उम्मेद पैलेस का निर्माण 1928 में शुरु हुआ। इसके निर्माण में 15 साल लगे और 1948 में यह बनकर तैयार हुआ। इसके बाद से शाही परिवार इसमें रह रहा है।(Photo:TajHotels.com)
 -  
  1943 में जब यह बनकर तैयार हुआ था उस समय इस पर कुल 1.10 करोड़ रुपये का खर्चा आया था।(Photo:TajHotels.com)
 -  
  होटल तीन हिस्सों में बंटा हुआ है। एक हिस्से में शाही परिवार रहता है। दूसरे हिस्से में होटल है और तीसरे हिस्से में म्यूजियम है।
 -  
  उम्मेद भवन पैलेस का मैनेजमेंट ताज होटल्स ग्रुप के पास है।(Photo:TajHotels.com)
 -  
  उम्मेद भवन में कई हस्तियां अपनी पार्टियां आयोजित कर चुकी हैं। रिलांयस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने भी अपना 50वां बर्थडे यहीं मनाया था।