-

CBSE UGC NET Result 2017: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की गई यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं।
-
CBSE UGC NET Result 2017: पहले जारी की गई आधिकारिक सूचना में बताया गया था कि परीक्षा के नतीजे 29 मई को जारी किए जाएंगे और तय समय पर नतीजे जारी कर दिए गए हैं। यह नतीजे cbsenet.nic.in या cbseresults.nic.in पर देखे जा सकते हैं।
-
CBSE UGC NET Result 2017: इस परीक्षा के नतीजों का इंतजार करीब 8 लाख कर रहे हैं, जो कि खत्म हो गया। सीबीएसई ने इस परीक्षा का आयोजन 22 जनवरी 2017 को करवाया गया था और यह परीक्षा 90 परीक्षा केंद्रों में करवाई गई थी। यह परीक्षा पेपर-1, पेपर-2 और पेपर-3 तीन चरणों में करवाई गई थी।
-
CBSE UGC NET Result 2017: बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है, हालांकि सीबीएसई(CBSE) ने इसका आयोजन करने में असमर्थता जताई थी। इस मामले को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन साफ है कि बोर्ड जनवरी में इस परीक्षा का आयोजन करेगा।
-
CBSE UGC NET Result 2017: जुलाई में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए बोर्ड को आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, इसलिए बोर्ड पहले जनवरी परीक्षा के नतीजे घोषित करने जा रहा है।
-
CBSE UGC NET Result 2017: नतीजे जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbsenet.nic.in पर जाएं। उसके बाद परीक्षा से जुड़े लिंक पर क्लिक करें और तय प्रक्रिया को फॉलो करते हुए मांगी गई जानकारी भरें। उसके बाद जानकारी सब्मिट कर अपना रिजल्ट देख लें।