-
4 दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा लंदन की रॉयल वेडिंग अटेंड करने पहुंची थी। जहां पर अपने ग्लैमरस अंदाज के जरिए उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी और अब वह बंग्लादेश में जाकर भी चर्चा में आई हैं। लंदन के बाद प्रियंका चोपड़ा सीधे बांग्लादेश जा पहुंची जहां पर वह रोहिंग्या मुसलमानों के परिवार और नन्हें बच्चों से मिलीं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर रोहिंग्या मुसलमानों के बच्चों के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें वह उन बच्चों को कभी गोद में लेकर खिलातीं नजर आ रही हैं तो कहीं वह उनके साथ खेलते दिख रही हैं। इन तस्वीरों के बाद से प्रियंका सोशल साइट यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। न सिर्फ इंटरनेट यूजर्स बल्कि रोहिंग्या बच्चों के साथ तस्वीरों को लेकर एक नेता भी उनके खिलाफ बयान दिया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा यूनीसेफ की ब्रांड अम्बेसडर हैं। (All Photos- Priyanka Chopra Twitter/ instagram)
-
प्रियंका की इन तस्वीरों को लेकर बीजेपी नेता विनय कटियार ने संवाददाताओं से कहा, प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों को रोहिंग्या की सच्चाई नहीं पता। उन्हें उनसे मिलने नहीं जाना चाहिए था। रोहिंग्या मुसलमानों को इस देश में नहीं रहने देना चाहिए और जिन्हें उनसे हमदर्दी है उन्हें भी इस देश में रहने की इजाजत नहीं होनी चाहिए।
वहीं ट्विटर पर यूजर्स ने भी उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। ट्विटर पर सोमित नाम के एक यूजर ने लिखा.. ''भारत में भी ऐसी दिक्कतें हैं. मुंबई में रहते हुए क्या आपने कभी किसी ऐसी जगह का दौरा किया जहां लोग दिक्कतों का सामना कर रहे हैं? सुबीर खन्ना ने लिखा…मैडम जी हमारे देश में भी कश्मीरी शरणार्थी शिविरों में रह रहे है, पर वहाँ जाने का आपके पास समय नहीं होगा क्योकि वहाँ जाने पर ना तो काम मिलता है ना शोहरत…..सिद्धार्थ नोहल नाम के यूजर ने अनुपम खेर और अशोक पंडित के अकाउंट के टैग करते हुए प्रियंका को टारगेट करते हुए लिखा…कभी कश्मीरी पंडितों के शरणार्थी शिविर में भी जाकर देख जो अपने ही देश मे शरणार्थियों की ज़िंदगी जीने को मजबूर है @AnupamPKher @ashokepandit। अनंत पटेल के यूजर ने लिखा…क्या कश्मीरी पंडित के बच्चे मनुष्य नही है,भारत देश में ही बड़ी हुई हो क्या तुजे निराश्रित कश्मीरी पंडितों से इतनी नफरत है जो तुम कभी यूनिसेफ में उसका मुद्दा नही उठाती हो? आखिर उसकी गलती यही है कि वो हिन्दू है? नरेंद्र बाहुबली के नाम के यूजर ने लिखा..प्रियंका चोपड़ा को इतना प्यार रोहिंग्या के लिए जो दूसरे देश से भगाये गए अपनी करतूतों के चलते उनके लिए इतना प्यार टपक रहा है लेकिन @priyankachopra जिस देश मे पैदा हुई कभी कश्मीर या बंगाल मे हिन्दुओ से मिलने मदद के लिए नही गई !!! क्या हिन्दू आपके दुश्मन है? मुकेश भाकल ने लिखा…कुछ तो शर्म करो मैडम देश के लिए भी कुछ सोचा करो रोहिंग्या लोग एक कैन्सर जैसी बिमारी है जो देश को खोखला कर देगी। राहुल सेन ने लिखा…अरे प्रियंका चोपड़ा तू उन लोगो के कैंप में गयी जो हमारी सेना के ऊपर पत्थर फेंकते है तेरे को थोड़ी बहुत भी शर्म नही आई क्या? थोड़ा तो अपने फौजी भाइयो के लिए सोच लेती यार लेकिन तुम्हे तो पब्लिसिटी चाहिए चाहे देश के लोगो की भावनाएं टूटे या बिखरे, तुम्हें तो अपना भविष्यफल देखना है। कुलदीप सिंह ने सुष्मिता सेन की तारीफ में लिखा….चैरिटी बिगिन्स ऐट होम #प्रियंकाचोपड़ा सुष्मिता सेन की तरह कुछ रोहिँग्या किड्स को अडॉप्ट करो! माँ बनकर उनकी परवरिश करो! माशाअल्लाह, उससे ज्यादा कमा रही हो! दस-बारह को तो पाल ही सकती हो!
