-
न्यूयॉर्क में आयोजित इंडिया डे परेड में टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने तिरंगा लहराते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। इस खास मौके के लिए हिना खान पूरी तरह से भारतीय परिधान में नजर आईं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने हिंदुस्तान जिंदाबाद भी लिखा है। विदेशी धरती पर हिना खान ने शान से तिरंगा लहराते हुए तस्वीरों के साथ ही वीडियोज भी शेयर किए हैं। (All Photos: @hinakhan/instagram)
-
हिना खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा एक खुशी होती है और अगर आप इसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक में कर पाते हैं तो इससे अच्छा कोई विशेषाधिकार नहीं हो सकता है।
हिना खान ने आगे लिखा, "अपने प्यारे देश के लिए तिरंगे को पकड़कर..मैं इस विचार का समर्थन करती हूं कि अमेरिका में भी एक हिंदुस्तान बसता है और वह विचार जिसका भारत प्रतिनिधित्व कर रहा है। मैं यहां के लोगों के विनम्र व्यवहार, गर्मजोशी और यहां के वातावरण की सराहना करती हूं। जय हिंद..हिंदुस्तान जिंदाबाद। -
बता दें कि हिना खान ऐसी पहली टीवी एक्ट्रेस हैं जिन्हें न्यूयॉर्क के इंडिया डे परेड में तिरंगा लहराने का मौका मिला है।
-
हिना खान ने परेड के अलावा साड़ी में पोज देते हुए भी अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं।
-
फैंस को हिना खान का ये देसी अंदाज खूब पसंद आ रहा है।
