-
बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट हिना खान के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं। लेकिन आज हम आपको उनकी लाइफ के उस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बिना रहना उनके लिए बेहद मुश्किल है। जी हां, सही समझ रहे हैं आप। यहां हम उनके बॉयफ्रेंड की बारे में ही बात कर रहे हैं। ये शख्स वो हैं जिसके लिए उन्होंने सलमान खान से परमीशन मांगी थी। जानिए उनकी लव लाइफ के बारे में।
-
हिना खान को अपने बॉयफ्रेंड से कितना प्यार है यह तो इसी बात से जाहिर हो गया था जब उन्होंने बिग बॉस के घर में जाने से पहले सलमान से अपनी फैमिली और रॉकी को गुडबाय हग करने की परमीशन मांगी थी।
-
हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब हिना और रॉकी के साथ दिखीं। रॉकी उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए घर में पहुंचे।
गौरतलब है कि 1 अक्टूबर को हिना खान ने 'बिग बॉस' के घर में एंट्री करने से पहले उन्हें उनके 'बॉयफ्रेंड' रॉकी और क्लोज फ्रेंड्स रोहन मेहरा और कांची सिंह से सरप्राइज पार्टी भी मिली। दोनों एक दूसरे से मिलकर काफी इमोशनल हुए। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ऐसे कई मूमेंट्स शेयर किए थे। -
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक बिग बॉस में जाने से पहले एक इंटरव्यू में हिना ने कहा था कि वे घर के अंदर अपने परिवार और रॉकी को बहुत मिस करेंगी।
-
वे रॉकी को सबसे बड़ी ताकत मानती हैं। शो में आने पहले भी हिना ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि रॉकी को कभी-कभी उन्हें सरप्राइज विजिट करने का मौका मिलेगा।
आपको बता दें कि रॉकी खतरों के खिलाड़ी के दौरान हिना को सरप्राइज देने शो के सेट पर पहुंच गए थे। खतरों को खिलाड़ी का फिनाले हार चुकीं हिना अब बिग बॉस में गुस्से से लाल नजर आती हैं। वे इस शो में सबसे ज्यादा अपसेट रहती हैं और रोती रहती हैं। -
जैसा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि वे अपने परिवार और रॉकी को मिस करेंगी। लिहाजा इन दिनों वे रॉकी को बेहद मिस कर रही हैं।
