केरल की फैशन डिजाइनर शर्मिला नैयर ने फैसला किया है कि वह अपनी लेटेस्ट साड़ी कलेक्शन को ट्रांसजेंडर समुदाय को समर्पित करेंगी।

तस्वीर में डिजाइनर शर्मिला नैयर (बीच में) और (बाएं) गौरी सावित्रि और माया मेनन। (फोटो – रेड लोटस फेसबुक पेज)

कलेक्शन का नाम है 'माझाविल', मलयामल के इस शब्द का अनुवाद 'रेनबो' है।

तस्वीर में गौरी सावित्रि (बाएं) और माया मेनन।(फोटो – रेड लोटस फेसबुक पेज)

फोटो शूट के लिए शर्मिला ने ट्रांसजेंडर मॉडल माया मेनन और गौरी सावित्रि को चुना है।

तस्वीर में गौरी सावित्रि (फोटो – रेड लोटस फेसबुक पेज)

ऑनलाइन पोर्टल बजफीड को नैयर ने बताया, 'मैंने अपने डिजाइन में रेनबो के सभी रंगों का इस्तेमाल किया है और साड़ियां जूट बॉर्डर के साथ पूरी तरह से कॉटन से बनाई गई हैं।'

तस्वीर में गौरी सावित्रि (फोटो – रेड लोटस फेसबुक पेज)

शर्मिला नैयर ने कहा, 'जब केरल ने अपनी ट्रांसजेंडर पॉलिसी की घोषणा की, मैंने सोचा अगर हमारी सरकार कर सकती है तो हमें भी इस ओर सोचना की जरूरत है।'

तस्वीर में माया मेनन। (फोटो – रेड लोटस फेसबुक पेज)