अगर आप अपने सपनों को सच करने के लिए ज्यादा पैसा कमाने की चाहत रखते हैं तो आप सैन फ्रांसिस्को का रुख कर सकते हैं, जहां पर आपको अच्छा वेतन पाने के साथ-साथ अच्छी लाइफस्टाइल भी मिलेगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सैन फ्रांसिस्को कैलिफोर्निया का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला 12 वां शहर है। यहां काम करने वालों की इनकम लाखों होती है और इसके साथ ही कंपनी अपने कर्मचारियों को अकॉमोडेशन भी देती है। हाल ही में आई ड्यूश बैंक की 'मैपिंग द वर्ल्ड्स प्राइसेस 2019' नाम से एक रिपोर्ट आई है, जिसमें दुनिया के 10 सबसे ज्यादा सैलरी देने वाले शहरों के बारे में बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में लोग सबसे ज्यादा वेतन पाते हैं। यहां हम आपको उन 10 शहरों के बारे में बता रहे हैं जहां पर काम करके आप बेशुमार धन कमा सकते हैं। जानिए कौन-कौन से हैं वो शहर। (All Pics- Google Search) सैन फ्रांसिस्को में एक कर्मचारी की औसतन सैलरी $6,526.0 है। यह शहर बेहद खूबसूरत होने के साथ अपनी एक विशेषता के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां रह रहे ज्यादातर लोग फ्रेश सी फूड का सेवन करते हैं। अमेरिका में लॉस एंजेलिस के बाद सैन फ्रांसिस्को का ही नाम आता है। ज्यूरिख में एक कर्मचारी औसतन $5,896.0 कमाता है। इतने डॉलर से अपने हर सपने को पूरा कर सकता है। यह स्टिजरलैंड की राजधानी भी है। यह शहर व्यवसाय एवं संस्कृति का मुख्य केन्द्र है और इसे दुनिया के ग्लोबल शहरों में से एक माना जाता है, जो कि अपने खान-पान और लग्जुरियस लाइफस्टाइल के लिए फेमस है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में प्रति व्यक्ति औसतन सैलरी $ 4,612.0 होती है। यह दुनिया का एक प्रमुख महानगर है, जो कि विश्व व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति, फैशन और मनोरंजन पर के लिए फेमस है। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय यहां स्थित होने के कारण यह अन्तर्राष्ट्रीय मामलों का भी एक प्रमुख केन्द्र है। बोस्टन में एक कर्मचारी की औसतन सैलरी $4,288.0 होती है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका का 21 वा सबसे बड़ा शहर है, 2012 में 636,000 की अनुमानित आबादी थी। यह शहर अमेरिका के मासेचुसेट्स राज्य की राजधानी है। बोस्टन "ग्रेटर बोस्टन" क्षेत्र से घिरा हुआ है और कैम्ब्रिज, न्यूटन, मिल्टन, रेवेरे, चेल्सी, एवरेट और क्विंसी कस्बों से घिरा हुआ है। -
शिकागो में एक कर्मचारी $4,062.0 प्रति माह कमाता है। यह अमेरिका का इलिनाय प्रांत का पश्चिम-मध्य में सबसे बड़ा शहर है। मिशिगन झील के दक्षिणी नोंक पर स्थित शिकागो विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है।
सिडनी में प्रति माह व्यक्ति की औसतन सैलरी $3,5999.0 होती है। यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना शहर है। न्यू साउथ वेल्स का सबसे सुंदर माना जाने वाला यह शहर आधुनिक वास्तुकला और शहरी विकास का प्रतीक है। शहर में तमाम खूबसूरत ईमारते हैं लेकिन सबसे फेमस है वहां का ओपेरा हाउस, जिसे देखने दुनिया भर से लोग यहां आते हैं। ओस्लो में $3,2460.0 प्रति माह एक व्यक्ति कमाता है। नार्वे के राजधानी ओस्लो यूरोप महादेश में का सबसे सुंदर और बड़ा शहर है। मेलबर्न में हर व्यक्ति को प्रति माह $3,181.0 वेतन के तौर पर मिलते हैं। मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया का दूसरा बड़ा और दूसरा पुराना शहर है। यह शहर 1901 से 1927 तक मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया की राजधानी भी रहा। मेलबर्न कला और संस्कृति के लिए पूरे विश्व में फेमस है। यहां स्थित विक्टोरियन आर्ट गैलरी को देखने दुनिया भर से लोग आते हैं। लंदन के बारे में आपने बहुत सुना होगा, जहां पर तमाम देशों के लिए अपने सपने साकार करने आते हैं। यहां पर एक व्यक्ति की मंथली सैलरी $2,956.0 होती है। यह इंग्लैंड की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। -
कोपेनहेगन में एक व्यक्ति प्रति माह $3,190.0 इनकम होती है। यह शहर डेनमार्क की राजधानी है। कोपेनहेगन दुनिया में रहने की सबसे अच्छी जगहों में शामिल है। फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार इसकी वजह वहां जीवन का अच्छा स्तर है।
