-

हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अक्षय कुमार ने मोलेस्टेशन का शिकार होने की बात कही थी। अक्षय कुमार के अनुसार एक लिफ्टमैन ने उनके साथ गलत हरकत की थी और उन्होंने अपने पिता से इसकी शिकायत भी की। हालांकि अक्षय कुमार ही ऐसे पहले बॉलीवुड स्टार नहीं है, जिन्होंने मोलेस्टेशन की बात स्वीकार की है, इससे पहले भी स्टार ने इस बारे में खुलकर चर्चा की है।
-
कल्कि हाल ही में अपनी न्यूड तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद अचानक से चर्चा में आ गई थीं।
-
सोनम कपूर- कुछ टाइम पहले सोनम कपूर ने खुद कहा था कि जब वो छोटी थी तो वो भी मोलेस्टेशन का शिकार हुई थी और यह उनके लिए बहुत ही शॉकिंग था। उन्होंने बताया कि एक बार जब मैं मूवी गई थी, तब अंधेरे में किसी ने मुझे गलत तरीके से छुआ था।
-
तापसी पन्नू- पिंक अभिनेत्री ने भी कहा था कि कॉलेज के दौरान उन्हें मोलेस्टेशन का शिकार होना पड़ा था। उन्होंने बताया कि कॉलेज के दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी।
-
सोफिया हयात- नन बन चुकीं ब्रिटिश एक्ट्रेस और मॉडल सोफिया हयात ने ट्वीट करके बताया था कि वो यौन शौषण का शिकार हुई थीं। उन्होंने ये भी बताया कि जब वो बच्ची थीं तो उनके अंकल ने उनका रेप किया था।
-
सोमी अली- एक बार एक्ट्रेस सोमी अली ने भी यौन शौषण की बात कही थी। सोमी ने बताया था कि घर के एक नौकर ने उनका यौन शोषण तब किया था, जब वे महज पांच साल की थीं।
-
अनुराग कश्यप- इस सूची में अनुराग कश्यप का नाम भी शामिल है। कश्यप के अनुसार वो 11 साल तक मोलेस्टेशन का शिकार हुए थे।