-

TNUSRB TN Police Result 2017 Date: तमिलनाडु यूनिफॉर्म्ड सर्विस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने इस साल 21 मई को पुलिस कॉन्स्टेबल, जेल वॉर्डर और फायरमैन की पोस्ट के लिए लिखित परीक्षा कराई थी। इसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिखित परीक्षा के नतीजे आज जारी किए जा सकते हैं। नतीजे आने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने मार्क्स चेक कर पाएंगे।
-
TNUSRB TN Police Result 2017 Date: बोर्ड ने 15,664 नई भर्ती और 47 पुरानी भर्ती के लिए परीक्षा कराई थी। इस तरह टीएनयूएसआरबी ने जनवरी और फरवरी 2017 में अपने यहां खाली पड़े कुल 15,711 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें से 13,137 (+46 पुराने) पद पुलिस कॉन्टेबल, 1015 (+1) पद जेल वॉर्डर और 1,512 पद फायरमैन के लिए थे।
-
TNUSRB TN Police Result 2017 Date: परीक्षा के लिए 23 जनवरी 2017 से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए थे और उम्मीदवारों 22 फरवरी तक इसके लिए आवेदन करना था। पेपर को हल करने के लिए 1 घंटा 20 मिनट का समय दिया गया था। यह पेपर 80 नंबर का था। रिजल्ट आ जाने के बाद उम्मीदवार अपने मार्क्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख पाएंगे।
-
TNUSRB TN Police Result 2017 Date: 21 मई को आयोजित की गई लिखित परीक्षा में करीब 5 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के लिए देश के 80 शहरों में 410 सेंटर बनाए गए थे। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान और मनोविज्ञान के सवाल पूछे गए थे।
-
TNUSRB TN Police Result 2017 Date: तमिलनाडु यूनिफार्मड सर्विस भर्ती बोर्ड की स्थापना विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए की गई थी। इस बोर्ड को पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक की देखरेख में मंत्रालय कर्मचारियों की एक टीम संभालती है। यह विभिन्न पदों के लिए परीक्षा का आयोजन कराते हैं।
-
TNUSRB TN Police Result 2017 Date: इस तरह देखें TNUSRB Results 2017 के नतीजे: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जाएं। मुख्य पेज पर ‘TNUSRB constable 2017 results से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारी भरे और सब्मिट पर क्लिक करें। रिजल्ट आपके सामने होगा। इसे डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।