-
TMC MP Mahua Moitra: टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर संसदीय सीट से लोकसभा सांसद हैं। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की यह सांसद 2019 में चुनकर पहली बार संसद पहुंची हैं। संसद में महुआ अपने तीखे अंदाज से विरोधियों पर हमला बोलती हैं। आइए जानें निजी जीवन में कैसी हैं महुआ मोइत्रा और क्या है उनकी जीवनशैली
-
लोकसभा की सदस्य बनने के बाद महुआ मोइत्रा ने जो जानकारी वहां साझा की है उसमें बताया है कि उनका फेवरेट टाइम पास कुकिंग है। मतलब कि जब वो बोर होती हैं तो खाना पकाती हैं। इसके साथ ही वह खाली समय में किताबें भी पढ़ती हैं।
-
महुआ मोइत्रा खुद को फिट रखने के लिए भी काफी वर्कआउट करती हैं। स्विमिंग करना उनकी हॉबी है। उन्होंने कोलकाता और दिल्ली के स्विमिंग क्लबों की मेंबरशिप ले रखी है जहां वह अपने इस शौक को पूरा करती हैं।
-
महुआ मोइत्रा को रनिंग की भी आदत है। वह रोजाना सुबह वॉक रनिंग करती हैं।
-
महुआ मोइत्रा के फैशन सेंस की बात करें तो वह अकसर Louis Vuitton के हैंडबैग कैरी करती हैं जिनकी कीमत लाखों में है।
-
महुआ मोइत्रा को फ्लैट चप्पलें बिल्कुल पसंद नहीं हैं। वह हमेशा हाई हील्स ही पहनती हैं। वह अपनी आंखों में बॉबी ब्राउन के आईलाइनर यूज करती हैं। यो जानकारी उन्होंने रेडिफ डॉट कॉम को दिये इंटरव्यू में साझा की थी।
-
बता दें कि महुआ मोइत्रा 47 साल की हैं। राजनीति में आने से पहले वह विदेश में बैंकर थीं। महुआ ने अभी तक शादी नहीं की है।
-
Photos: PTI And Social Media
