-
ब्रिटिश पत्रिका टाइम ने साल 2016 के लिए टाइम पर्सन ऑफ द ईयर अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप को चुना है।
-
1927 में टाइम पत्रिका ने यह चलन शुरू किया था। तब इस खिताब का नाम 'मैन ऑफ द ईयर' हुआ करता था। (Source: Wikipedia)
-
अब तक की सूची में भारत से केवल एक ही नाम शामिल है। वह नाम है मोहनदास करमचंद गांधी। (Source: Wikipedia)
-
तस्वीरों में हम आपको दिखाते हैं कि अब तक किन्हें टाइम ने पर्सन ऑफ द ईयर चुना है। (Source: Wikipedia)
-
1957 में निकिता खुर्चेस्कोव और अयातुल्लाह खोमेनी को 1979 में इस खिताब से नवाजे पर खासा विवाद हुआ था। (Source: Wikipedia)
-
मैगजीन ने सफाई दी कि इन शख्सियतों ने विश्व पर जो प्रभाव छोड़ा, उसकी वजह से उन्हें खिताब दिया गया। (Source: Wikipedia)
-
इंटरनेट के आने के बाद से टाइम मैगजीन हर साल अपने पाठकों के बीच सर्वे कराती है, जिसमें लोग अपने पर्सन ऑफ द ईयर का चुनाव करते हैं। (Source: Wikipedia)
-
ज्यादातर लोग इस सर्वे के विजेता को ही पर्सन ऑफ द ईयर मान लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। (Source: Wikipedia)
-
पर्सन ऑफ द ईयर का चुनाव अंतिम रूप से टाइम पत्रिका के संपादकों द्वारा किया जाता है। (Source: Wikipedia)
-
साल 2010 में फेसबुक के सह संस्थापक मार्क जकरबर्ग, 2011 में दुनियाभर में हुए प्रदर्शनों में शामिल हुए लोगों को, 2012 में बराक ओबामा, 2013 पोप फ्रांसिस, 2014 में इबोला बीमारी से लड़ने वाले लोग और 2015 में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को टाइम “पर्सन ऑफ द ईयर” चुना गया था। (Source: Wikipedia)
-
टाइम के “पर्सन ऑफ द ईयर 2016” की दौड़ में अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा, विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज, फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग और अमेरिकी नेता हिलेरी क्लिंटन भी शामिल थीं। मगर बाजी ट्रंप के हाथ लगी। (Source: Wikipedia)
