-
Riaz Aly: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया ऐप Tiktok के लेकर देश में काफी विरोध देखने को मिल रहा है। मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाती (Carry Minati) ने भी टिकटॉकर्स को बुरी तरह रोस्ट किया था। आपको बता दें कि रियाज अली भारत में नंबर वन टिकटॉक स्टार हैं। उनके करीब 40 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आइए जानते हैं रियाज अली से जुड़ी कुछ बातें (All Photos: Instagram/riyaz.14):
-
रियाज अली का असली नाम रियाज आफरीन है। रियाज 16 साल के हैं।
-
Riyaz Aly का जन्म 14 सितंबर 2003 को भूटान के जयगांव में हुआ था। रियाज का परिवार अब भारत में ही रहता है।
-
Tiktok के अलावा रियाज अली यारी है, पहाड़न और सुपरस्टार जैसे म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुके हैं।
-
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की कमाई औऱ प्रॉपर्टी की जानकारी देने वाली वेबसाइट topplanetinfo.com के मुताबिक साल 2020 तक रियाज अली की कुल संपत्ति करीब 0.8 मिलियन डॉलर है।
-
14 साल की उम्र तक रियाज का वजन काफी ज्यादा था। रियाज अली कभी 90 किलो के भी हुआ करते थे। हालांकि खुद को फिट बनाने के लिए वह पिछले 2 सालों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनकी मेहनत दिखती भी है।