• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. this day in history barbie doll debuted on 9 march 1959 know about her unknown and interesting facts

बेटी को पसंद नहीं थी कागज की गुड़िया, 58 साल पहले उसी के नाम पर आई पहली बार्बी डॉल, जानें पूरी दिलचस्प कहानी

दुनिया भर की पसंदीदा बार्बी डॉल ने 9 मार्च, 1959 को डेब्यू किया था। 58 साल पहले पहली बार्बी डॉल को न्यूयॉर्क के अमेरिकन टॉय मेले में पेश किया गया था। हिस्ट्री डॉट कॉम के मुताबिक सुनहरे भूरे बालों वाली अडल्ट फीचर वाली यह बार्बी डॉल 11 इंट लंबी थी।

By: जनसत्ता ऑनलाइन
March 9, 2018 15:41 IST
हमें फॉलो करें
    • दुनिया भर की पसंदीदा बार्बी डॉल ने 9 मार्च, 1959 को डेब्यू किया था। 58 साल पहले पहली बार्बी डॉल को न्यूयॉर्क के अमेरिकन टॉय मेले में पेश किया गया था। हिस्ट्री डॉट कॉम के मुताबिक सुनहरे भूरे बालों वाली अडल्ट फीचर वाली यह बार्बी डॉल 11 इंच लंबी थी। 1945 में खिलौने बनाने वाली कंपनी की स्थापना करने वाली महिला रूथ हैंडलर बॉर्बी डॉल को दुनिया में लाई थीं। रूथ हैंडलर को बार्बी डॉल बनाने की प्रेरणा उनकी बेटी से तब मिली, जब वह कागज की गुड़िया के साथ खेलना नजर अंदाज कर रही थी। उन्हें एहसास हुआ कि बाजार में एक ऐसे खिलौने की जरूरत हैं जो छोटी बच्चियों को उनके भविष्य के बारे में कल्पना करने में मदद करे। बार्बी की दिखावट एक जर्मन कॉमिक स्ट्रिप कैरेक्टर लिली के जैसी रखी गई थी। लिली डॉल की मार्केटिंग तंबाकू की दुकानों में काम करने वाले व्यस्क पुरुषों के लिए की गई थी, लेकिन बाद में वह बच्चों के बीच में काफी मशहूर हो गई थी। (फोटो सोर्स- Barbie Doll world/ Mattel/)
    • रूथ हैंडलर की कंपनी मैटल ने लिली डॉल के अधिकार खरीद लिए और उसमें अपने अनुसार परिवर्तन किए। बाद में रूथ हैंडलर ने उसका नाम अपनी बेटी बारबरा के नाम पर रख दिया। 1955 में मिक्की माउस क्लब टीवी कार्यक्रम की स्पॉनसरशिप के साथ मैटल बच्चों के लिए विज्ञापन प्रसारित करने वाली पहली खिलौना कंपनी बन गई। इसके जरिये कंपनी अपने नए खिलौनों का प्रमोशन करने लगी। (फोटो सोर्स- Barbie Doll world/ Mattel/)
    • 1961 आते-आते लोगों के बीच बार्बी डॉल के ब्वॉयफ्रेंड की मांग होने लगी तो हैंडलर ने उसका नाम अपने बेटे केन के नाम पर रखा। बार्बी का बेस्ट फ्रेंड मिज 1963 में आया। बार्बी की छोटी बहन स्किपर ने इसके अगले साल डेब्यू किया। इतने वर्षों में बार्बी की बिक्री विश्वभर में बढ़ी और यह विवादों में भी रही। इसका सकारात्मक पक्ष यह रहा कि कई महिलाओं ने बार्बी को 1950 के दशक में ट्रेडीशनल जेंडर रोल्स (पारंपरिक लैंगिक भूमिका) में विकल्प प्रदान करने वाला माना। उसे कई नौकरियों की श्रृंखला में दिखाया गया। (फोटो सोर्स- Barbie Doll world/ Mattel/)
    • 1/5

      उसे एयरलाइन की परिचालिका से लेकर डॉक्टर, पायलट, खगोलविद, ओलंपिक एथलीट और अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर भी दिखाया गया। हालांकि कुछ लोगों ने यह भी माना कि डिजायनर कपड़ों, कारों और सपनों के घरों के साथ बार्बी की सप्लाई ने बच्चों को भौतिकवादी होने के लिए प्रोत्साहित किया। (फोटो सोर्स- Barbie Doll world/ Mattel/barbie.mattel)

    • बार्बी का आकार काफी विवादों में रहा, जैसा कि उसकी बेहद पतली कमर और उभरी हुई छाती बनाई गई, इससे माना गया कि अगर वह सचमुच की महिला होती तो उसका फिगर 36-18-38 का होता, इस वजह से दावा किया गया कि बार्बी छोटी लड़कियों को एक अवास्तविक और हानिकारक उदाहरण देती है जो उन्हें नकारात्मक शरीर की छवि के लिए बढ़ावा देती है। बावजूद इसके बार्बी की बिक्री में कभी कमी नहीं आई और 1959 से लेकर अब तक विश्व भर में बार्बी फेमिली की 800 मिलियन यानी 80 करोड़ से ज्यादा डॉल्स बेची जा चुकी हैं। (फोटो सोर्स- Barbie Doll world/ Mattel/)
अपडेट
बीएमसी चुनाव में बिखरा एमवीए, विपक्षी एकता का गुब्बारा फूटा; बीजेपी को होगा फायदा?
मंदिर में बैठकर हनुमान-जी का कीर्तन कर रहे थे लोग, तभी अचानक आ गया बंदर और लगा नाचने, देखें Viral Video
काले हो गए चांदी के पायल? इन घरेलू उपायों से लौट आएगी पुरानी चमक
सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है सिरदर्द और माइग्रेन का खतरा? आयुर्वेद से जानिए इसकी असली वजह
अर्जुन तेंदुलकर की हुई पिटाई पर कप्तान दीपराज के ऑलराउंड प्रदर्शन से जीता गोवा, ललित यादव का शतक
Battle of Galwan Teaser: बर्थडे पर सलमान खान का धांसू सरप्राइज, ‘मौत से क्या डरना…’ डायलॉग ने टीजर में मचाया धमाल
जो रूट ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड, सबसे कम पारियों में 22 हजार बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में इस नंबर पर आए
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘धुरंधर मेरी वजह से चल रही है’, ‘दृश्यम 3’ छोड़ने पर ये थे अक्षय खन्ना के बोल? प्रोड्यूसर ने किया दावा
हिमाचली लड़की ने सनी पाजी के गाने ‘मैं निकला गड्डी लेकर’ पर किया एकदम धांसू डांस, Viral Video देख यूजर्स का मन हो गया खुश
RSS की तारीफ क्यों कर रहे हैं दिग्विजय सिंह, कांग्रेस में चल क्या रहा है?
नए साल में देवताओं के गुरु बृहस्पति बनाएंगे शक्तिशाली विपरीत राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, पाएंगे पद-प्रतिष्ठा
फोटो गैलरी
10 Photos
60 साल के हुए सलमान खान: कितने पढ़े-लिखे हैं बॉलीवुड के भाईजान? जानिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन
8 hours agoDecember 27, 2025
8 Photos
फिट रहना है आसान, रोजाना 15 मिनट रस्सी कूदने से बदल जाएगी सेहत, दिल भी रहेगा हेल्दी
21 hours agoDecember 26, 2025
8 Photos
जनवरी 2026 में मचने वाला है घमासान, सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं ये 7 फिल्म
22 hours agoDecember 26, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US