-

तमाम फिल्मी सितारे ऐसे रहे हैं जिन्होंने अभिनय की दुनिया से राजनीतिक गलियारे तक का सफर तय किया है। इनमें कुछ मंत्री बने तो कुछ सांसद। बहुत से राजनेता ऐसे भी हैं जिनके बेटे, बेटी या बहू बॉलीवुड में सक्रीय हैं। इन एक्टर्स के पैरेंट्स जहां पॉलिटिक्स में बेहद सक्रीय हैं तो वहीं ये फिल्मों में अपना नाम बना रहे हैं।
-
अभिनेता रवि किशन लोकसभा सांसद बन चुके हैं। गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन सक्रीय राजनीति में पूरी तरह से शामिल हो चुके हैं। वहीं उनकी बेटी रीवा किशन फिल्मों में काम कर रही हैं। रीवा अक्षय खन्ना के साथ सब कुशल मंगल नाम की फिल्म में नजर आ चुकी हैं।
-
किरण खेर चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद हैं। किरण लगातार दूसरी बार सांसद बनी हैं। राजनीति में आने के बाद से किरण खेर ने फिल्मों में काम करना बहुत कम कर दिया है। वहीं उनके बेटे सिकंदर खेर बॉलीवुड में काफी सक्रीय हैं।
-
सनी देओल भी राजनीति के रथ पर सवार हो चुके हैं। सनी देओल बीजेपी के टिकट पर पंजाब की गुरदासपुर सीट से संसद तक पहुंचे हैं। जहां वह राजनीति में अपनी सक्रीयता बढ़ा रहे हैं वहीं उनके बेटे ने फिल्मों में एंट्री मार ली है। करण देओल की फिल्म पल को लोगों का उतना प्यार तो नहीं मिला लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से काफी प्रभावित किया है।
-
शत्रुघ्न सिन्हा राजनीति में पिछले 2 दशक से ज्यादा समय से सक्रीय हैं। वह केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा आज बॉलीवुड में बड़ा नाम बन चुकी हैं।
-
राज बब्बर भी करीब दो दशक से सक्रीय राजनीति कर रहे हैं। वह कांग्रेस पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उनके बेटे प्रतीक बब्बर फिल्मों में सक्रीय हैं। प्रतीक राज और स्मिता पाटिल के बेटे हैं।
-
अभिनेत्री जया बच्चन भी राजनीति में काफी सक्रीय हैं। वह समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। उनके पति अमिताभ, बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या बॉलीवुड में किस मुकाम पर हैं ये बताने की जरूरत नहीं है।
-
महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता अबू आसिम आजमी की बहू हैं आयशा टाकिया। आयशा सलमान जैसे एक्टर्स के साथ सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। हालांकि अब वह फिल्मों में बहुत कम नजर आती हैं।