-

रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। लॉकडाउन के दौरान जब रामायण का दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण शुरू हुआ तो उनकी फैन फॉलोइंग भी खूब बढ़ी। सुनील लहरी ने भी अपने फैंस के साथ अपनी तस्वरीरें शेयर कीं जिनमें उनके अलग-अलग अंदाज देखने को मिलें। सुनील लहरी का हर अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। (All Photos: Sunil Lahiri Twitter)
-
हाल ही में सुनील लहरी ने अपनी ये तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर को देख कोई नहीं कह सकता कि वह करीब 60 साल के हो चुके हैं।
-
सुनील लहरी ने अपने अल्बम से पुरानी तस्वीरों को भी खूब शेयर किया है।
-
सुनील लहरी की यह तस्वीर तब की है जब वह 5 साल के थे।
-
सुनील लहरी की इन तस्वीरों को उनके फैंस का खूब प्यार मिला।
-
बता दें कि सुनील लहरी रामायण के अलावा कई दूसरे सीरियल्स और फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
-
हालांकि सुनील लहरी को जो नाम और सम्मान रामायण में लक्ष्मण के किरदार के लिए मिला वो किसी और रोल से नहीं मिला।
-
लक्ष्मण के किरदार में सुनील लहरी को इतनी लोकप्रियता मिली कि आज भी लोग उन्हें उनके असली नाम की जगह लक्ष्मण से ही पहचानते हैं।