-

कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है और किसी से भी हो सकता है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने कुछ ऐसी चीजों से प्यार किया है और शादी भी की है, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इन लोगों में किसी ने डमी तो किसी ने दीवार, लैपटॉप आदि से शादी की है। आइए जानते हैं लोगों के अजीबोगरीब प्यार के बारे में, जिसके बारे में आपने पहले शायद ही सुना होगा।
-
डमी से शादी- अमेरिकी नागरिक दुआवीद ने एक डमी से प्यार किया और उसके साथ पूरे समारोह में शादी भी रचाई। उन्होंने इस शादी में कई लोगों को बुलाया, जिसमें कई मीडिया कर्मी भी शामिल थे।
-
कार से सेक्शुयली अट्रेक्शन- कई लोगों को कार से प्यार होता है, लेकिन एडवर्ड को कार से सेक्शुयल अटरेक्शन है। वो पिछले 45 साल में करीब 1000 कार से सेक्शुयली अट्रेक हो चुके हैं, लेकिन वो फॉक्सवगन वनिला से ज्यादा प्यार करते हैं। उनका कहना है जैसे लोग लड़कियों को देखकर आकर्षित होते हैं, वैसे ही वो कार से होते हैं।
-
दीवार से किया विवाह- जी हां, आपको सुनकर भले ही अजीब लगे, लेकिन स्वीडिश महिला एइजा को एक दीवार से प्यार हो गया था और दीवार के साथ बंधन में बंध गई। उन्होंने बचपन में इस दीवार को टीवी पर देखा था और वो कई बार दीवार के पास गई और एक दिन उन्होंने कुछ मेहमानों के सामने इससे नाता जोड़ लिया।
-
पेड़ से हो गया प्यार- कनाडा की रहने वाले वाल थेरॉक्स को एक ऑक के पेड़ से प्यार हो गया। वो इस पेड़ से मिलने इंग्लैंड जाती है, क्योंकि उनका इस पेड़ के साथ अफेयर है।
-
तकिया से रचाई शादी- तकिया का इस्तेमाल आपने सिर्फ सहारे के लिए किया होगा, लेकिन साउथ कोरिया के ली जिन-ज्यू ने एक तकिए से शादी कर ली। शादी में उन्होंने तकिए को एक दुल्हन की पोशाक में तैयार भी किया और एक समारोह में उससे शादी भी की। ली उसे हमेशा अपने साथ रखते हैं।