-
बॉलीवुड में कई सेलेब्स हैं जिन्होंने नॉन सेलेब्स को अपना हमसफर चुना। इनमें से कुछ कपल्स को फिल्मों में कामयाबी न मिली हो लेकिन प्यार को हासिल करने में जरूर सफर हुए। दिलचस्प ये है कि ये सभी कपल्स सेलिब्रिटी कपल्स से ज्यादा अपने कॉमन वाइफ के साथ काफी खुश भी हैं। जानिए कौन हैं वो सेलेब्स जिन्होंने अपनी बचपन की दोस्त से की शादी।
अभिनेता इमरान खान ने CNBC-TV18 के सीइओ वंदना मलिक की बेटी अवांतिका मलिक से शादी की। अवांतिका उनकी बचपन की दोस्त हैं। उन्होंने गर्लफ्रेंड अवंतिका मालिक से सन 2011 में शादी की और उसके बाद 9 June 2014 को उनके यंहा उनकी बेटी का जन्म हुआ । यह शादी आमिर खान के घर पाली हिल पर हुई थी। जायद खान फिल्मों में सफल नहीं हुए लेकिन वह अपनी निजी लाइफ में काफी खुश हैं। उन्होंने भी अपने बचपन की दोस्त से शादी की। जायद 10वीं क्लास के दौरान ही मलाइका पारेख को दिल दे बैठे थे। दोनों की पढ़ाई एक स्कूल में हुई। एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने यह बात बयां की थी कि जायद ने उन्हें 4 बार प्रपोज किया और 4 बार रिंग पहनाई। इस कपल के 2 बेटे हैं। -
बॉबी देओल का तान्या को पहली नजर में ही पसंद आ गई हैं। उन्होंने तान्या को एक रेस्टोरेंट में देखा था और तभी वे उन पर अट्रैक्ट हुए और नंबर मांगने की कोशिश की। बाद में कई बार एक दूसरे से मिले। 1996 में दोनों ने शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं।
बॉलीवुड में हैंडसम अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी बचपन की दोस्त ताहिरा को हमसफर बनाया। दोनों साथ में बड़े हुए हैं। दोनों के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। सुनील शेट्टी का नाम यूं तो बॉलीवुड सेलेब्स के साथ जुड़ा रहा लेकिन शादी उन्होंने अपने बचपन की दोस्त मना से की। शादी से पहले दोनों 9 साल तक रिलेशनशिप रहे। 1991 में दोनों ने शादी की। दोनों के 2 बेटे हैं। -
जैकी श्रॉफ ने भी अपना हमसफर एक नॉन सेलेब को बनाया। जैकी की मुलाकात आयशा से तब हुई थी जब वह भी एक नॉन सेलेब थे। दोनों लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 1987 में शादी की। दोनों के 1 बेटा और बेटी है।
-
फरदीन खान ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा मधवानी से शादी की है।