-
तमाम ऐसे टीवी एक्टर्स हैं जिनकी शादी की खूब चर्चा हुई थी। आए दिन इनकी रोमांटिक तस्वीरें और किस्से चर्चा का विषय बने रहते थे। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मजबूर था। इन लोगों के रिश्ते में दरार पड़ने लगी। रिश्तों में कड़वाहट आई तो इन्होंने अपने पार्टनर से अलग होना ही सही समझा। कानूनी तौर पर तलाक लिए बिना ये कपल अलग हो गए। आइए डालते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स पर एक नजर:
-
Kiran Karmarkar – Rinku Dhawan: किरन औऱ रिंकू की मुलाकात एकता कपूर के हिट शो 'कहानी घर घर की' के सेट पर हुई थी। वहां दोनों के बीच प्यार पनपा तो बात शादी तक पहुंच गई। शादी के बाद 15 साल तक साथ रहे इस कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया। अपने बेटे के साथ रिंकू ने किरन का घर छोड़ा और अलग रहना शुरू कर दिया।
-
Vivian Dsena – Vabhiz Dorabjee: 'प्यार की ये एक कहानी' में साथ काम करने वाले इन एक्टर्स ने साल 2013 में शादी रचा ली थी। शादी के तीन साल बाद 2016 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि दोनों ने अभी कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया है लेकिन दोनों अब साथ नहीं रहते।
-
Sandip Soparrkar – Jesse Randhawa: एक्टर कपल संदीप सोपरकर और जेस्सी रंधावा ने साल 2009 में शादी की थी। शादी के सात साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। बिना तलाक ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
-
Avinash Sachdev – Shalmalee Desai: 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में देवर भाभी का किरदार निभाने वाले इस कपल ने साल 2015 में शादी कर ली थी। दोनों के शादी की खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। मगर शादी के दो सालों में ही ऐसे हालात बन गए कि दोनों ने बिना तलाक अलग रहने का फैसला कर लिया।
-
Piyush Sachdev – Akangsha Rawat: टीवी शो 'बेहद' में समय का किरदार निभाने वाले पियूष सचदेव ने 'सोलह श्रंंगार' एक्ट्रेस आकांग्शा से शादी की थी। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए। दोनों ने अभी तक तलाक तो नहीं लिया है लेकिन अब एक दूसरे से अलग रहते हैं।