-
बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में सेलेब्स जहां एक ओर अपनी फिल्मों को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं तो वहीं अपने स्टायलिश अंदाज को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। इन सबके अलावा तमाम ऐसे स्टार्स भी हैं जो भले ही फिल्मों के जरिए दर्शकों का ध्यान न खींच पाए लेकिन अपने लव अफेयर और ब्रेकअप को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बी-टाउन की रंगीन दुनिया में कभी कपल्स के बीच ब्रेकअप, डेटिंग और तलाक होना इन दिनों आम बात सी लगती है। बहरहाल, यहां हम आपको उन कपल्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी शादी टूटने की खबर से इनके फैंस को भी शॉक लगा था लेकिन फिलहाल वे अपने नए पार्टनर के साथ एंजॉय कर रहे हैं। बता दें कि ये सभी सेलेब्स न सिर्फ शादीशुदा हैं बल्कि ये बच्चों के पेरेंट्स भी हैं। (All pics- celebs Instagram)
-
51 वर्षीय अरबाज खान मलाइका अरोरा से तलाक लेने के बाद फिलहाल 29 साल की इटेलियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। दोनों तमाम दफा पब्लिस प्लेस पर भी साथ नजर आते हैं। जॉर्जिया और अरबाज की बॉन्डिंग काफी स्ट्रॉन्ग बताई जा रही है। जॉर्जिया अरबाज से 22 साल छोटी हैं।
-
अरबाज ही नहीं उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा खान भी 18 साल की शादी तोड़ बॉलीवुड के यंग एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। ऐसी भी खबरें आई थीं कि समय आने पर दोनों शादी भी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक दोनों की ओर से किसी तरह का ऑफिशियल बयान नहीं आया।
-
कल्कि कोचलिन के पूर्व पति 46 साल के अनुराग कश्यप इन दिनों अपने से आधी उम्र की लड़की को डेट कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ तस्वीर शेयर करते रहते हैं। अनुराग ने 2014 में कल्कि कोचलिन से तलाक लिया था। दोनों का रिश्ता महज 4 साल तक ही चला। तलाक के बाद से वह 24 साल की शुभ्रा शेट्टी के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। अनुराग कश्यप की एक बेटी भी है आलिया कश्यप। बता दें कि आलिया अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। कल्कि उनकी दूसरी पत्नी थीं।
-
अधूना से तलाक से बाद फरहान अख्तर इन दिनों एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। दोनों खुले आम भी अपने रिश्ते को बयां कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस साल के अंत तक दोनों शादी कर सकते हैं। फरहान अख्तर ने अधूना से 16 साल के बाद तलाक लिया था। अधूना से फरहान की दो बेटियां हैं।
-
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल भी तलाक के बाद अपने से काफी यंग महिला को डेट कर रहे हैं। अर्जुन ने शादी के 20 साल बाद पत्नी मेहर जेसिया से तलाक लिया था। फिलहाल 46 वर्षीय अर्जुन 31 साल की साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को डेट कर रहे हैं। अर्जुन दो बेटियों के पिता भी हैं। अर्जुन ने वैलेनटाइन डे के दिन गैब्रिएला के साथ तस्वीर शेयर की थी।