• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. these bad habits of women can harm their health

महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम, हो सकता है भारी नुकसान

Women Health Tips in Hindi:

By: जनसत्ता ऑनलाइन
November 15, 2017 13:29 IST
हमें फॉलो करें
    • Women health, Women health tips, Women health tips in hindi, women habits, harmful habits for women, bad habits for women, harmful habits, Bad habits, harmful, health, skin women, female habits, female bad habits, personal hygiene, personal hygiene for women, personal hygiene tips for women, hygiene tips for women in hindi, hygiene tips for women in hindi, lifestyle news, lifestyle news jansatta
      आम बोलचाल में महिलाओं को साफ-सफाई का पक्का कीड़ा कहा जाता है। देखा गया है कि जब तक वह घर को पूरी तरह से साफ ना कर लें तब तक वह आराम से नहीं बैठती हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में सबको सफाई का ज्ञान देने वाली कुछ महिलाएं जाने-अनजाने अपने ही स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कर जाती हैं। महिलाओं का शरीर काफी नाजुक होता है और जरा सी लापरवाही से उन्हें इनफेक्शन होने का खतरा रहता है। लेकिन महिलाओं की कुछ हरकतें ऐसी हैं जिनकी वजह से उन्हें भविष्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए। आज हम जानते हैं ऐसी ही कुछ आम आदतों के बारे में जिन्हें ज्यादातर महिलाएं करती हैं और लगातार ये करने से उन्हें इसका काफी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
    • 1/8

      कुछ घरेलू महिलाओं और ऑफिस गोइंग गर्ल्स में एक आदत आम तौर पर देखी गई है। वह पीरियड्स के दौरान एक ही सैनेट्री पैड को पूरे-पूरे दिन तक पहने रहती हैं। उनकी इस लापरवाही से ना सिर्फ वो खुद बल्कि उनके आस-पास के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस आदत की वजह से आस-पास बैठे लोगों को काफी बदबू आती है। वहीं ये आदत महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है।

    • 2/8

      महिलाओं के लिए हाइजीन का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। देखा गया है कि कुछ महिलाएं अपनी वायर्ड और पैडेड ब्रा को हफ्ते में सिर्फ एक बार ही धोती हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्रा के तीन इस्तेमाल के बाद अच्छे से वॉश करना जरूरी होता है। बार-बार एक ही ब्रा के इस्तेमाल से उनके स्तन का आकार बिगड़ सकता है।

    • 3/8

      यंग गर्ल्स आमतौर पर ब्लैक कलर की ब्रा को काफी पसंद करती हैं। इसकी एक वजह ये भी होती है कि काला कपड़ा जल्दी गंदा नहीं होता है। लेकिन गर्मियों में ब्लैक कलर की ब्रा नहीं पहननी चाहिए। ब्लैक ब्रा से उन्हें काफी गर्मी लग सकती है। उन्हें ब्लैक के बजाए प्रिंटेड और हल्के रंग की ब्रा पहननी चाहिए।

    • 4/8

      कई लड़कियों को ब्रा पहनकर सोने की आदत होती है। उनकी ये आदत काफी खतरनाक है। इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है और उस एरिया के टिश्यू को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं ब्रा की हुक और स्ट्रिप्स सोने में अड़चन भी पैदा करती है।

    • 5/8

      लड़कियों में अपने प्राइवेट पार्ट्स की सफाई को लेकर भी कुछ आदतें होती हैं। वह अक्सर अपने नाजुक हिस्सों की सफाई करते हुए साबुन की क्वालिटी पर ध्यान दिए बिना ही इस्तेमाल कर लेती हैं। उनकी ये जरा सी लापरवाही उन्हें काफी नुकसान पहुंचा सकती है। ज्यादातर महिलाओं को पता नहीं होता है कि वजाइना का खुद की सफाई का एक तरीका होता है। वहां से निकलने वाला सफेद गाढ़ा तरल उसी सफाई का हिस्सा है।

    • 6/8

      आजकल डियोड्रेंट और परफ्यूम का इस्तेमाल करना सबकी लाइफ का हिस्सा बन गया है। पसीने से आने वाली स्मैल से बचने के लिए लोग अक्सर डियोड्रेंट का इस्तेमाल करते हैं। यूं तो इसका इस्तेमाल सब करते हैं लेकिन लड़कियों में आदत सबसे ज्यादा देखी गई है। उनके शरीर से किसी को बदबू ना आए इसलिए वह अपने बैग में परफ्यूम लेकर भी चलती हैं। वहीं कुछ महिलाओं में परफ्यूम और डियोड्रेंट को सीधे स्कीन पर स्प्रे करने की आदत होती है। उनकी ये आदत उनकी खुद की त्वचा के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है।

    • 7/8

      महिलाओं को सुंदर दिखने का काफी शौक होता है। इसके लिए वह रोजाना काफी मेकअप भी किया करती हैं। लेकिन कुछ महिलाएं सोने से पहले इसे रिमूव करना भूल जाती हैं। ये उनकी स्किन की हेल्थ के लिए खतरनाक होता है। इससे उनके चेहरे के रोम छिद्र बंद रह जाते हैं जिससे स्किन सांस नहीं ले पाती है और कुछ समय बाद त्वचा से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें रात को सोने से पहले अच्छी क्वालिटी के मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करना चाहिए।

अपडेट
रणवीर सिंह जब ने फिल्मों की थी एंट्री तब 5 साल की थीं सारा अर्जुन, अब ‘धुरंधर’ में किया रोमांस
सर्दियों में तुलसी को सूखने से कैसे बचाएं? अपनाएं ये तरीके कड़ाके की ठंड और पाले में भी सुरक्षित रहेगा पौधा
कौन हैं तारिक रहमान? 17 साल बाद लौटे ढाका, पिता की हुई थी हत्या
Rahu Gochar 2026: नए साल में पापी ग्रह राहु बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आकस्मिक धन लाभ के योग
दिनभर ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, मीठा खाने की तलब भी होगी खत्म, बस अपनाएं ये 10 डेली हैबिट्स
Thala For A Reason: इशान की सफलता से झारखंड की जीत तक; धोनी के दिमाग ने चली चाल; शाहबाज नदीम ने खोला राज
HTET 2025: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां Direct Link पर जाकर भरें एप्लीकेशन फॉर्म
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
बोर्ड परीक्षाओं में फेल होने वाले 50 लाख छात्रों को फिर मिलेगी संजीवनी, शिक्षा मंत्रालय और NIOS ने तैयार किया खास प्लान
‘बांंग्लादेश में खेला जा रहा खतरनाक खेल…’, पूर्व राजदूत से समझिए भारत के लिए क्या हो सकता है नुकसानदायक
Christmas 2025: क्रिसमस पर गर्लफ्रेंड को दें ये खास गिफ्ट, खुशी से झूम उठेगी आपकी प्रेमिका
केरल में विजयन सरकार जारी करेगी नेटिविटी कार्ड, बीजेपी बोली- अलगाववादी राजनीतिक कदम
फोटो गैलरी
7 Photos
विदुर नीति: इन 9 लोगों पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए,  ऐसे धन किसी काम के नहीं
51 minutes agoDecember 25, 2025
7 Photos
1 किलो चर्बी कम करने के लिए रोज कितना वॉक करना चाहिए? कितने दिन में हो सकता है कम
2 hours agoDecember 25, 2025
9 Photos
कहीं आपकी थाली ही तो नहीं बन रही बीमारी की वजह? जानें कौन सा खाना किस अंग को नुकसान पहुंचाता है
3 hours agoDecember 25, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US