
आम बोलचाल में महिलाओं को साफ-सफाई का पक्का कीड़ा कहा जाता है। देखा गया है कि जब तक वह घर को पूरी तरह से साफ ना कर लें तब तक वह आराम से नहीं बैठती हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में सबको सफाई का ज्ञान देने वाली कुछ महिलाएं जाने-अनजाने अपने ही स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कर जाती हैं। महिलाओं का शरीर काफी नाजुक होता है और जरा सी लापरवाही से उन्हें इनफेक्शन होने का खतरा रहता है। लेकिन महिलाओं की कुछ हरकतें ऐसी हैं जिनकी वजह से उन्हें भविष्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए। आज हम जानते हैं ऐसी ही कुछ आम आदतों के बारे में जिन्हें ज्यादातर महिलाएं करती हैं और लगातार ये करने से उन्हें इसका काफी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। -
कुछ घरेलू महिलाओं और ऑफिस गोइंग गर्ल्स में एक आदत आम तौर पर देखी गई है। वह पीरियड्स के दौरान एक ही सैनेट्री पैड को पूरे-पूरे दिन तक पहने रहती हैं। उनकी इस लापरवाही से ना सिर्फ वो खुद बल्कि उनके आस-पास के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस आदत की वजह से आस-पास बैठे लोगों को काफी बदबू आती है। वहीं ये आदत महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है।
-
महिलाओं के लिए हाइजीन का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। देखा गया है कि कुछ महिलाएं अपनी वायर्ड और पैडेड ब्रा को हफ्ते में सिर्फ एक बार ही धोती हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो ब्रा के तीन इस्तेमाल के बाद अच्छे से वॉश करना जरूरी होता है। बार-बार एक ही ब्रा के इस्तेमाल से उनके स्तन का आकार बिगड़ सकता है।
-
यंग गर्ल्स आमतौर पर ब्लैक कलर की ब्रा को काफी पसंद करती हैं। इसकी एक वजह ये भी होती है कि काला कपड़ा जल्दी गंदा नहीं होता है। लेकिन गर्मियों में ब्लैक कलर की ब्रा नहीं पहननी चाहिए। ब्लैक ब्रा से उन्हें काफी गर्मी लग सकती है। उन्हें ब्लैक के बजाए प्रिंटेड और हल्के रंग की ब्रा पहननी चाहिए।
-
कई लड़कियों को ब्रा पहनकर सोने की आदत होती है। उनकी ये आदत काफी खतरनाक है। इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है और उस एरिया के टिश्यू को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं ब्रा की हुक और स्ट्रिप्स सोने में अड़चन भी पैदा करती है।
-
लड़कियों में अपने प्राइवेट पार्ट्स की सफाई को लेकर भी कुछ आदतें होती हैं। वह अक्सर अपने नाजुक हिस्सों की सफाई करते हुए साबुन की क्वालिटी पर ध्यान दिए बिना ही इस्तेमाल कर लेती हैं। उनकी ये जरा सी लापरवाही उन्हें काफी नुकसान पहुंचा सकती है। ज्यादातर महिलाओं को पता नहीं होता है कि वजाइना का खुद की सफाई का एक तरीका होता है। वहां से निकलने वाला सफेद गाढ़ा तरल उसी सफाई का हिस्सा है।
-
आजकल डियोड्रेंट और परफ्यूम का इस्तेमाल करना सबकी लाइफ का हिस्सा बन गया है। पसीने से आने वाली स्मैल से बचने के लिए लोग अक्सर डियोड्रेंट का इस्तेमाल करते हैं। यूं तो इसका इस्तेमाल सब करते हैं लेकिन लड़कियों में आदत सबसे ज्यादा देखी गई है। उनके शरीर से किसी को बदबू ना आए इसलिए वह अपने बैग में परफ्यूम लेकर भी चलती हैं। वहीं कुछ महिलाओं में परफ्यूम और डियोड्रेंट को सीधे स्कीन पर स्प्रे करने की आदत होती है। उनकी ये आदत उनकी खुद की त्वचा के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है।
-
महिलाओं को सुंदर दिखने का काफी शौक होता है। इसके लिए वह रोजाना काफी मेकअप भी किया करती हैं। लेकिन कुछ महिलाएं सोने से पहले इसे रिमूव करना भूल जाती हैं। ये उनकी स्किन की हेल्थ के लिए खतरनाक होता है। इससे उनके चेहरे के रोम छिद्र बंद रह जाते हैं जिससे स्किन सांस नहीं ले पाती है और कुछ समय बाद त्वचा से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें रात को सोने से पहले अच्छी क्वालिटी के मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करना चाहिए।