• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. these are 9 indian politicians some have married twice some even thrice some one is single too after 3 marriage

एक से ज्यादा बार धड़का इन राजनेताओं का दिल, किसी ने दो तो किसी ने रचाई तीन शादियां

By: Mohani
Updated: July 21, 2021 15:06 IST
हमें फॉलो करें
  • Politicians marriage, Vinod Khanna, Shashi Tharoor, ram jethmalani, ram vilas paswan, jansatta political gallery, political marriage
    1/9

    बॉलीवुड सेलेब्स तो अक्सर अपने एक से अधिक लव अफेयर और शादियों को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन बात अगर देश के राजनेताओं की करें तो यहां भी तमाम ऐसे नेता हैं जिन्होंने पहली शादी के बाद भी एक्स्ट्रा-मेरीटल अफेयर रखा और पहली वाइफ रहते हुए शादी भी की। इन नेताओं में से किसी ने दो तो किसी ने तीन शादियां तक की हैं। इनमें से ऐसे भी नेता हैं जो तीन शादियां करने के बाद भी सिगंल भी हैं। नीचे क्लिक करके जानिए कौन हैं वे देश के नेता जिन्होंने एक से अधिक शादियां की हैं।

  • 2/9

    विनोद खन्ना अब इस दुनिया में नहीं हैं। वह एक जाने-माने अभिनेता ही नहीं बल्कि राजनेता भी रहे। विनोद खन्ना ने पहली शादी 1971 में गीतांजलि से की थी। गीतांजलि से विनोद खन्ना के 2 बेटे हैं राहुल खन्ना और अक्षय खन्ना। इसके बाद 1980 में 5 साल के लिए विनोद खन्ना रजनीशपुरम में चले गए। उस दौर में विनोद खन्ना का करिअर भी आसमान पर था लेकिन उन्होंने संसार की मोहमाया को त्याग कर ओशो के आश्रम की शरण में गए। यहां पर विनोद खन्ना ओशो के पर्सनल गार्डन के माली भी बने। यहां तक कि उन्होंने यहां टॉयलेट और जूठी थाली तक साफ कीं। वह ओशो के अमेरिका के आश्रम में गए थे। दूरियों के चलते उनकी पत्नी गीतंजलि ने उन्हें तलाक दे दिया। बाद में विनोद खन्ना ने 1990 में कविता से शादी, जिससे उनका एक बेटा साक्षी और बेटी श्रद्धा है।

  • 3/9

    भारतीय राजनीति में शशि थरूर भी जाना-माना नाम है। शशि थरूर ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन शादियां की हैं और फिर भी वह सिंगल हैं। शशि थरूर की पहली पत्नी तितोत्मा मुखर्जी थीं और दूसरी पत्नी क्रिस्टा गिल थीं। तीसरी बार उन्होंने सुनंदा पुष्कर से शादी की थी, जो कि अब इस दुनिया में नहीं है। मीडिया की नजरों में थरूर की तीसरी पत्नी सुनंदा पुष्कर ज्यादा रहीं।

  • सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने क्रिमिनल लॉयर हैं और एनडीए सरकार में कानून मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने भी 2 शादियां की हैं। पहली शादी जेठमलानी के पेरेंट्स ने 1942 में दुर्गा नाम की लड़की से करवा दी थी। तब इनकी उम्र केवल 18 साल थी। पहली पत्नी के रहते हुए जेठमठाली किसी दूसरी महिला से भी इश्क कर बैठे थे। जेठमलानी कराची में लॉ प्रैक्टिस के दौरान वकील रत्ना शाहानी से मिले और पहली बार में ही वह रत्ना पर फिदा हो गए थे। जेठमलानी ने बंटवारे वाले दिन ही रत्ना से छुपकर शादी कर ली थी।
  • 4/9

    किरण खेर एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ बीजेपी की सांसद भी हैं। उन्होंने दो शादियां की हैं और दोनों लव मैरिज की। पहली शादी किरण ने बिजनेसमैन गौतम बेरी से की थी, जिनमे वह मुंबई में मिली थीं लेकिन इसके बाद थिएटर के दिनों जब अनुपम से मिली तो उन्हें भी अपना दिल दे बैठी। पहली पत्नी ने किरण का बेटा है सिकंदर लेकिन अनुपन की अपना बच्चा नहीं है। किरण और अनुपम दोनों को शादीशुदा होने के बाद प्यार हआ था।

  • 5/9

    दिग्विजय सिंह ने भी दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम आशा था। दिग्विजय की पहली पत्नी का 2013 में एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। आशा से दिग्जविजय सिंह की 4 बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने दूसरी शादी सीनियर पत्रकार रहीं अमृता सिंह से 2015 में की थी।

  • कपिल सिबल भी दो विवाह कर चुके हैं। सिबल की पहली पत्नी नीना थीं जिनकी मौत कैंसर की वजह हो गई थी। इसके बाद उन्होंने प्रोमिला से शादी की। प्रोमिला सोशल एक्टिविस्ट हैं।
  • आंध्र प्रदेश के सीएम रह चुके नन्दमूरि तारक रामाराव यानी एन टी रामारव ने भी 2 शादियां की थीं। उन्हें एनटीआर के नाम से भी जाना जाता है। करीब 300 फिल्मों में काम करने के बाद वह सीएम बने थे। रामाराव ने 1942 में अपने मामा की बेटी बासव तारकम से शादी की थी। एनटीआर के 8 बेटे और 4 बेटियां थीं। 1985 में उनकी पत्नी का निधन हो गया था। 1993 में 70 साल की उम्र में रामाराव ने तेलुगू लेखक लक्ष्मी पार्वती से शादी की थी। रामाराव की दूसरी पत्नी लक्ष्मी को उनके परिवार ने नहीं स्वीकारा। एनटीआर का पोता जूनियर एनटीआर साउथ की फिल्मों में जाना-माना नाम है। 1984 में रामारव की मौत हो गई।
  • राम विलास पासवान भी दो शादियां कर चुके हैं। पासवान की पहली पत्नी रीना हरियाणा की रहने वाली हैं। रीना और पासवान की शादी 1982 में हुई थी। रीना और पासवान का एक बेटा भी है,जिनका नाम चिराग पासवान है। चिराग पासवान जमुई से सांसद हैं। पासवान की दो बेटियां हैं,ऊषा और आशा। दोनों बेटियां पहली पत्नी से हैं और दोनों की शादी हो चुकी है। उनकी दूसरी पत्नी रत्ना पासवान हैं।
अपडेट
Dream11 के हटने के बाद भी BCCI का खजाना भरा, लेकिन ICC से होने वाली कमाई हुई कम
‘अगले तीन महीने में अपराधियों को बिहार से भगा दूंगा…’, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाए आक्रामक तेवर
मल्लिकार्जुन खड़गे, हरवंश नारायण सिंह और शरद पवार समेत 75 सांसद 2026 में राज्यसभा से हो रहे रिटायर, 36 साल बाद इस दलित नेता की पार्टी होगी ‘जीरो’
बेंडन मैकुलम की जगह किसे बनना चाहिए इंग्लैंड का कोच? अंग्रेज दिग्गज ने लिया इस भारतीय का नाम
खेलरत्न बनेंगे हार्दिक, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की लिस्ट में किन खिलाड़ियों का है नाम?
Year Ender: रिकॉर्ड बने, पदक आए, खेलों में बनी भारत की नई पहचान, ये हैं 2025 के 6 सबसे यादगार खेल लम्हे
Explained: क्या बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री होंगे खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान?
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
Dhurandhar Box Office Collection: 20वें दिन भी कम नहीं हुआ ‘धुरंधर’ का जादू, बॉक्स ऑफिस पर रच दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
IBPS RRB PO Prelims Result 2025 Out: आरआरबी पीओ प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
‘मेरा नाम गूगल कर लो’, कौन है यह दावा करने वाला रोहित शर्मा का जबरा फैन?
ठाकरे भाईयों के साथ आने के बाद बीजेपी ने किया रणनीति में बदलाव, बीएमसी चुनाव में नहीं लेगी ये रिस्क
फोटो गैलरी
10 Photos
दांतों पर जमी पीली परत से परेशान हैं? जानें प्लाक हटाने के असरदार उपाय
6 hours agoDecember 24, 2025
10 Photos
इंसानों की टेक्नोलॉजी से भी तेज हैं इन जानवरों के सेंस, इनके आगे फेल है आधुनिक साइंस
8 hours agoDecember 24, 2025
9 Photos
Year Ender 2025: सैफ अली खान से रवीना टंडन तक, इस साल इन स्टारकिड्स ने बॉलीवुड में किया डेब्यू
8 hours agoDecember 24, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US