-

शेक्सपियर ने कहा था नाम में क्या रखा है। लेकिन कुछ मशहूर टीवी सेलेब्स शायद शेक्सपियर की इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। जी हां टीवी इंडस्ट्री में बहुत से फेमस स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने नाम बदले हैं। कुछ सेलेब्स को नाम बदलने का फायदा भी हुआ। उन्हें काम मिलना शुरू हो गया। काम में सफलता भी मिलने लगी। आइए डालते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स पर एक नजर और जानते हैं क्या थे उनके पुराने नाम:
-
मशहूर एकट्रेस गौहर खान ने साल 2009 में अपना नाम बदला था। दरअसल गौहर ने अंग्रेजी में Gauhar को Gauahar कर लिया। अब इसे किस्मत ही कहेंगे कि नाम बदलने के बाद उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिला और वह शो की विनर भी बनीं।
-
टीवी एक्ट्रेस टिया वाजपेयी का नाम पहले ट्विंकल था। लेकिन इंडस्ट्री में आने के बाद विक्रम भट्ट के कहने पर उन्होंने अपना नाम बदल लिया। ट्विंकल को करियर में इसका फायदा भी मिलता दिखा।
-
निया शर्मा ने भी अपना नाम बदला हुआ है। निया का पहले नाम था नेहा शर्मा।
-
गौहर खान की ही तरह माही विज ने भी अपने अंग्रेजी के नाम में कुछ बदलाव किए। पहले वह Mahi लिखती थीं। बाद में उन्होंने Mahhi कर लिया।
-
अनीता हसनंदानी का पहले नाम नताशा था।
-
करणवीर बोहरा का असली नाम था मनोज। बाद में उन्होने अपना नाम बदल लिया।
-
रश्मि देसाई का नाम था दिव्या। बाद में उन्होंने दिव्या से रश्मि कर लिया।