-
बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी रही हैं जिन्होंने पर्दे पर पिता और पुत्र दोनों के साथ रोमांस किया है। ऐसी अभिनेत्रियों में एक नाम है माधुरी दीक्षित का। माधुरी ने फिल्म दयावान में विनोद खन्ना के साथ इश्क लड़ाया था तो फिल्म आरजू में उनके बेटे अक्षय खन्ना के साथ। आइए जानते हैं ऐसी ही अन्य अभिनत्रियों के बारे में:
-
जया प्रदा और धर्मेंद्र की जोड़ी कई फिल्मों में नजर आई। धर्मेंद्र के बाद जया प्रदा की जोड़ी उनके बेटे सनी देओल के साथ भी बनी। जया जबरदस्त और वीरता में सनी के साथ भी रोमांस करती नजर आईं।
-
डिंपल कपाड़िया विनोद खन्ना के साथ खून का कर्ज और इंसाफ जैसी फिल्मों में रोमांस करती दिखी थीं।
-
वहीं फिल्म दिल चाहता है में डिंपल विनोद खन्ना के बेटे के अक्षय खन्ना के साथ भी इश्क लड़ाती दिखीं।
-
डिंपल कपाड़िया ने धर्मेंद्र और सनी देओल के दोनों के साथ भी स्क्रीन पर जोड़ी बनाई है।
-
अमृता सिंह ने अपना फिल्मी करियर सनी देओल के साथ शुरू किया था। बाद में वह धर्मेंद्र के साथ भी एक फिल्म में रोमांस करती नजर आईं।
-
हेमा मालिनी ने फिल्म सपनों का सौदागर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में राज कपूर उनके हीरो थे। इसके बाद हेमा ने राज कपूर के बेटों रणधीर और ऋषि कपूर के साथ भी पर्दे पर रोमांस किया।
-
श्रीदेवी भी धर्मेंद्र और सनी देओल दोनों के साथ फिल्मों में मोहब्बत करती नजर आई थीं। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/mastram-actress-rani-chatterjee-is-very-bold-in-real-life-also-known-as-lady-dabangg/1398664/">Mastram: कड़कड़ाती ठंड में शूट के लिए श्रीदेवी का नाम ले रानी को मोटिवेट करते थे डायरेक्टर</a>