-
एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। तमिल और तेलुगू भाषा की कई बड़ी फिल्मों में अपनी अदाकारी से उन्होंने लाखों फैंस बना लिए हैं। एक्टिंग के अलावा प्रज्ञा सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव हैं। सोशल मीडिया में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उन्हें करीब 20 लाख लोग फॉलो करते हैं। अपने फैंस के साथ प्रज्ञा आए दिन अपनी तस्वीरें औऱ वीडियोज शेयर करती रहती हैं। साल 2014 में डेब्यू करने वालीं सिंपल लुक वाली प्रज्ञा सोशल मीडिया में अब काफी बोल्ड नजर आती हैं। (All Photos: Pragya Jaiswal Instagram)
-
प्रज्ञा मध्यप्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं।
-
उन्होंने पुणे के प्रतिष्ठित सिम्बॉयसिस कॉलेज से लॉ की डिग्री ली है।
-
एक्टिंग से पहले वह मॉडलिंग भी कर चुकी हैं।
-
साल 2014 में उन्होंने विरत्तू नाम की फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।
-
विरत्तू तमिल औऱ तेलुगू दोनों भाषा में रिलीज हुई थी।
-
डेब्यू के समय प्रज्ञा काफी सिंपल लुक में नजर आती थीं।
-
हालांकि अब महज 5 सालों में ही प्रज्ञा काफी बदल गई हैं।
-
अब प्रज्ञा बोल्ड और बिंदास हो चुकी हैं। उनके इंस्टाग्राम की तस्वीरें इस बात की गवाह हैं।
-
प्रज्ञा जायसवाल का ये रूप उनके फैंस को खूब पसंद भी आ रहा है।
