-
Anupam Kher: अनुपम खेर इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी चर्चा का कारण बनी है फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)। द कश्मीर फाइल्स में उनके किरदार और अभिनय को खूब पसंद किया जा रहा है। लोग लिख रहे हैं कि ये अनुपम खेर के करियर की सबसे यादगार फिल्म है। हालांकि इससे पहले भी तमाम मौकों पर अनुपम खेर ने बेमिसाल अदाकारी दिखाई है। आइए डालते हैं अनुपम खेर की 8 दमदार फिल्मों पर एक नजर:
-
अनुपम खेर ने फिल्म सारांश में ऐसा अभिनय किया कि लोग आज तक उस किरदार के मुरीद हैं। तब अनुपम खेर महज 30 साल के थे और 60 साल के बुजुर्ग का रोल प्ले किया था।
-
फिल्म अ वेडनेसडे में अनुपम खेर ने पुलिस अधिकारी के किरदार में जान डाल दी थी।
-
खोसला का घोंसला अनुपम खेर के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी।
-
सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म कर्मा की सफलता में बड़ा हाथ अनुपम खेर का भी था। अनुपम खेर फिल्म में डॉक्टर डैंग की भूमिका में थे।
-
महेश भट्ट की फिल्म डैडी में एक पिता की भूमिका में अनुपम खेर को खूब सराहा गया।
-
यश चोपड़ा की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में शाहरुख खान के पिता के किरदार को अनुपम खेर ने अमर कर दिया है।
-
फिल्म द बॉय विद द टॉपनॉट में अनुपम खेर को उनकी एक्टिंग के लिए बाफ्टा अवार्ड में नॉमिनेशन मिला था।
-
फिल्म हम आपके हैं कौन के लिए भी अनुपम खेर को हमेशा याद किया जाता है। लकवाग्रस्त होने के बावजूद भी अनुपम खेर ने फिल्म में दमदार अभिनय किया था।