-
The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा टीवी के मशहूर शख्सियत हैं। उनका शो द कपिल शर्मा शो सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो के कई कलाकार और सेलेब ऐसे हैं जो अब कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के साथ पर्दे पर नजर नहीं आते। आइए जानते हैं कपिल शर्मा का साथ छोड़ चुके इन सेलेब्स के नाम और शो से अलग होने का कारण:
-
द कपिल शर्मा शो में बुआ का किरदार निभाने वालीं उपासना सिंह ने हाल ही में द कपिल शर्मा शो से खुद को अलग कर लिया। उपासना सिंह का कहना था कि वह जिस तरह का क्रिएटिव काम करना चाहती हैं वो इस शो में नहीं कर पा रही हैं।
-
उपासना से पहले भारती सिंह भी शो से अलग हो गई थीं। भारती दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए कपिल शर्मा से अलग हुईं। भारती के शो से बाहर होने का कारण उनकी प्रेग्नेंसी भी है। दरअसल जल्द भारती मां बनने वाली हैं।
-
सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा संग कथित तौर पर झगड़े के बाद खुद को शो से अलग कर लिया था।
-
सुनील ग्रोवर के अलग होने के बाद कई एक्टर्स ने कपिल शर्मा के साथ काम करना बंद कर दिया था। उसमें एक नाम एक्टर अली असगर का भी था।
-
सुगंधा मिश्रा ने बताया था कि वह कुछ अलग करने के लिए कपिल शर्मा के शो से अलग हुई हैं।
-
कपिल शर्मा के शो में अर्चना पूरन सिंह से पहले नवजोत सिंह सिद्धू नजर आया करते थे। लेकिन राजनीतिक मजबूरियों के कारण उन्हें शो से अलग होना पड़ा था।
-
Photos: Social Media
