-
Ganesh Acharya: बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य जो कभी अपने मोटापे के लिए चर्चा में रहते थे, उन्होंने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया है। गणेश आचार्या ने अपना वजन 98 किलो कम कर लिया है। अब वह बेहद फिट और स्लिम नजर आते हैं।
-
हाल ही में गणेश आचार्य द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में आए थे। इस शो में उन्होने बताया कि उन्होंने अपना वजन 98 किलो कम कर लिया है।
-
गणेश आचार्या एक वक्त पर 200 किलो के हो गए थे। हालांकि अपने इतने ज्यादा वजन के बावजूद भी गणेश लाजवाब डांस करते रहे हैं।
-
गणेश आचार्या ने बॉलीवुड के सभी बड़े स्टार्स को कोरियोग्राफ किया है।गोविंदा के ज्यादातर गाने उन्होंने ही कोरियोग्राफ किये हैं।
-
गणेश आचार्या ने बताया है कि वजन कम करने के लिए उन्होंने स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो किया है।
-
गणेश रोजाना घंटो जिम में पसीना भी बहाते हैं। उनकी मेहनत रंग लाई है और अब वह काफी स्लिम औऱ फिट नजर आने लगे हैं।
-
All Photos: Social Media