-
Taarak Mehta Ka ooltah Chashma: सब टीवी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने कई कलाकारों को शोहरत के साथ खूब दौलत से भी नवाजा है। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) अपने स्टारकास्ट को अच्छी फीस देने के लिए काफी चर्चित हैं। हर साल एक्टर्स की फीस में इजाफा भी किया जाता है। आइए जानें इस शो में काम करने वालीं मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) को प्रति एपिसोड कितनी फीस मिलती है।
-
मुनमुन दत्ता तारक मेहता के पहले एपिसोड से ही इस पॉपुलर सीरियल का हिस्सा रही हैं। जेठालाल के साथ उनकी केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है।
-
मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई पुणे से की और पढ़ाई खत्म होने के बाद वो मुंबई आ गई थी।
-
टीवी सीरियल में काम करने से पहले मुनमुन दत्ता कमल हासन के साथ फिल्म भी कर चुकी हैं। हालांकि उन्हें असली पहचान बबीता जी के किरदार से ही मिली।
-
मुनमुन अपनी शर्तों पर काम करने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें शूट के दौरान फिजिकल टच बिल्कुल पसंद नहीं है। इस कारण उन्हें कई एपिसोड से आउट भी होना पड़ा है।
-
फीस की बात करें तो बबीता जी के किरदार के लिए मुनमुन दत्ता को प्रति एपिसोड करीब 60 से 80 हजार रुपए तक मिलते हैं।
मुनमुन दत्ता 43 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं रचाई है। उनका कहना है कि जब कोई ऐसा मिल जाए जिसके साथ वह घर बसा सकें तो शादी कर लेंगी। -
Photos: Instagram
