-

Taarak Mehta ka Ooltah Chashma टेलीविजन के सबसे चर्चित और लोकप्रिय सीरियल्स में शुमार है। इसके किरदार घर-घर तक अपनी पैठ बना चुके हैं। जेठा लाल से लेकर पोपट तक के किरदार निभाने वाले कलाकार लोगों के बीच अपने ऑनस्क्रीन नामों से ही जाने जाते हैं। इस सीरियल में ऐसा ही एक पात्र है जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। इस पात्र का नाम है बबीता जी (Babita Ji)। शो में बबीता जी और जेठालाल के बीच की जुगलबंदी फैन्स को खूब पसंद आती है। बबीता जी का किरदार निभा रही हैं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta)। मुनमुन रियल लाइफ में बबीता जी से काफी अलग हैं। आए दिन सोशल मीडिया में उनके बोल्ड लुक्स वायरल होते रहते हैं।
-
मुनमुन दत्ता का जन्म पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। हालांकि उनका बचपन यूपी के कानपुर में बीता।
-
कानपुर से एजुकेशन पूरी करने के बाद मुनमुन ने मुंबई का रुख कर लिया। यहां वह एक्टिंग के लिए मौके तलाशने लगीं।
-
2004 में मुनमुन दत्ता ने हम सब बाराती सीरियल से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। अगले ही साल उन्हें मुंबई एक्सप्रेस नाम की फिल्म में भी काम करने का मौका मिल गया।
मुनमुन दत्ता को असल पहचान मिली Taarak mehta Ka Ooltah Chashma से। मुनमुन इस सीरियल के साथ साल 2008 से जुड़ी हैं। -
सीरियल में बबीता कृष्णा अय्यर उर्फ बबीता जी के किरदार से लोगों के दिल में जगह बनाने वालीं बबीता सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं।
-
मुनमुन दत्ता अपने हॉट, बोल्ड और सेक्सी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।
मुनमुन दत्ता का ये बोल्ड अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद भी आता है। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। -
सिर्फ इंसटाग्राम की बात करें तो सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म पर मुनमुन को लगभग 10 लाख लोग फॉलो करते हैं।