-
Taarak Mehta ka ooltah Chashma Actress Munmun Dutta: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के खिलाफ सोशल मीडिया पर गुस्सा है। ‘जातिसूचक शब्द’ के इस्तेमाल के कारण अब उनके खिलाफ हरियाणा पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। यह पहला मामला नहीं है जब मुनमुन विवादों में घिरी हैं।
-
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी पर सबसे लंबे समय से प्रसारित होने वाला सीरियल है। कुछ साल पहले ऐसी चर्चाएं हुई थीं कि मुनमुन दत्ता की शो में ‘जेठालाल’ का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी से अनबन हो गई है। यही नहीं, कहा यह भी गया कि दोनों के बीच बातचीत बंद है।
-
मुनमुन को फिजिकल टच बिल्कुल पसंद नहीं हैं। शूटिंग के दौरान यदि कोई ऐसा शॉट आए, जहां उन्हें कोई छू रहा हो तो वे चिढ़ जाती हैं। इसे लेकर कई बार सेट पर बवाल भी हो चुका है।
-
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में एक बार होली खेलने का सीन शूट करना था। मुनमुन ने साफ इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि उन्हें कोई रंग नहीं लगाएगा। तब डायरेक्टर ने उन्हें एपिसोड से बाहर कर दिया गया था।
-
मुनमुन दत्ता का नाम फिल्म एक्टर अरमान कोहली के साथ भी जुड़ चुका है। तब कुछ जगहों पर ऐसी खबर छपी थी कि मुनमुन ने अरमान के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि बाद में खुद मुनमुन ने इन बातों का खंडन भी किया था।
-
साल 2017 में जब देश में ‘मीटू मूवमेंट’ ने जोर पकड़ा था, तब मुनमुन ने बताया था कि उनके एक चचेरे भाई ने उनपर गलत नजर डाली। यही नहीं, 13 साल की उम्र में उनके ट्यूशन टीचर ने उनके अंडरपैंट्स में अपना हाथ डाला था।
-
Photos: Social Media