• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs SA : LIVE
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs SA : LIVE
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. syrian crisis russian airstrikes in aleppo killing dozens demolishing buildings and damaging a main water station

सीरिया में 24 घंटे में बैरल और वैक्यूम बमों से दो सौ हवाई हमले, चारों तरफ तबाही का मंजर

Syrian Crisis: पिछले 24 घंटे में रूसी लड़ाकू विमानों ने सीरियाई सेना के साथ मिलकर 200 हमले किए, जिसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए। जानकारी के मुताबिक यह हमले बैरल और वैक्यूम बमों से किए गए। यूरोपीय यूनियन ने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के खिलाफ करार देते हुए इन्हें तुरंत रोकने की…

By: जनसत्ता ऑनलाइन
Updated: July 23, 2021 17:52 IST
हमें फॉलो करें
  • Syrian Crisis, Cease Fire, Cease Fire Violation in Syria, Russia Attacks Syria, Syrian Rebels, Bashar-al-Asad
    1/10

    Syrian Crisis: भू-मध्यसागर के तट पर इस्राइल तथा इराक के बीच स्थित सीरिया मध्य-पूर्व का महत्त्वपूर्ण देश है। इसकी राजधानी दमिश्क है। यहां वर्ष 1973 में संविधान लागू होने के बाद से अब तक ‘अरब समाजवादी पार्टी’ (बाथपार्टी) सत्ता में है तथा यहां के राष्ट्रपति बशर-अल-असद हैं। सीरियाई गृह युद्ध सीरिया में सत्तारूढ़ बाथ सरकार के समर्थकों एवं विपक्षियों के बीच चल रहा सशस्त्र संघर्ष है। यह संघर्ष मार्च, 2011 में प्रारंभ हुआ और शीघ्र ही पूरे देश में फैल गया। यह विरोध प्रदर्शन वास्तव में अरब जगत में चल रही अरब क्रांति (अरब स्प्रिंग) का हिस्सा है। (PHOTO: REUTERS)

  • 2/10

    Syrian Crisis: यहां विरोधकर्ताओं की मांग है कि राष्ट्रपति बशर-अल-असद, जो कि वर्ष 1971 से सत्तारूढ़ हैं, पद त्याग करें और बाथपार्टी के शासन का अंत हो। 5 वर्ष के सशस्त्र संघर्ष के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका तथा रूस की मध्यस्थता से सरकार एवं विपक्षियों के मध्य संघर्ष विराम पर सहमति बनी जिसे 27 फरवरी, 2016 से लागू कर दिया गया। (PHOTO: REUTERS)

  • 3/10

    Syrian Crisis: लेकिन यह युद्धविराम एक हफ्ते तक भी लागू न​हीं रह सका। संघर्ष विराम टूटने के बाद सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले अलेप्पो शहर में रूस के हवाई हमलों में बड़े पैमाने पर जानमाल की तबाही हुई है। पिछले 24 घंटे में रूसी लड़ाकू विमानों ने सीरियाई सेना के साथ मिलकर 200 हमले किए, जिसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए। (PHOTO: REUTERS)

  • Syrian Crisis: जानकारी के मुताबिक यह हमले बैरल और वैक्यूम बमों से किए गए। यूरोपीय यूनियन ने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के खिलाफ करार देते हुए इन्हें तुरंत रोकने की अपील की है। इस मसले पर ब्रिटेन, फ्रांस अमेरिका ने यूएनसएससी की बैठक बुलाई है। (PHOTO: REUTERS)
  • 4/10

    Syrian Crisis: शनिवार को हुए इन हमलों ने सीरिया की बर्बादी की एक बार फिर तस्वीरेंं दुनिया के सामने हैं। इन हमलों से बचने के लिए हर कोई ईधर-उधर भाग रहा था। हवाई हमलों से खंडहर हुए मकानों के बीच काेई अपना बचा हुआ सामान समेटने में लगा हुआ था। लेकिन हर कोई दर्द से भरा था और अपनी इस मजबूरी के लिए खुद को ही कोस रहा था। (PHOTO: REUTERS)

  • 5/10

    Syrian Crisis: इस हवाई हमले में ज्यादातर बेगुनाह लोग मारे गए हैं, जिनमें मासूम बच्चे भी हैं। मलबे में कई लोग दबे हुए हैं। कई घायल हुए हैं, जिससे मौत का यह आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। (PHOTO: REUTERS)

  • 6/10

    Syrian Crisis: विद्रोहियों के कब्जे वाले हिस्से में ढाई लाख लोग रह रहे हैं, जिसकी वजह से सेना के हमले में बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे जा रहे हैं। (PHOTO: REUTERS)

  • 7/10

    Syrian Crisis: अमरीका ने इस हमले के लिए खेद प्रकट किया है और इसे गलती से हुई घटना बताया है। अमरीका ने कहा है कि हवाई हमले के निशाने पर इस्लामिक स्टेट के लड़ाके थे। (PHOTO: AP)

  • Syrian Crisis: हमले के बाद प्रभावित इलाकों में मदद पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सहायता दल पहली खेप रवाना कर दी गई है।(PHOTO: REUTERS)
  • 8/10

    Syrian Crisis: हमले की चपेट में बशकतीन शहर भी आया। यहां एक ही परिवार के 15 लोग मारे गए। सीरिया का कमर्शियल कैपिटल रहे इस शहर पर 2012 से विद्रोहियों का कब्जा है। (PHOTO: REUTERS)

अपडेट
वाशिंगटन सुंदर होंगे बाहर, इस खिलाड़ी की होगी भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में एंट्री
नेशनल हेराल्ड मामले में क्या ईडी का ये कदम सोनिया-राहुल की मुश्किलें बढ़ाएगा?
बाड़े से बाहर छलांग लगाकर आ गया तेंदुआ, एकदम मची अफरातफरी; दहशत में दिखे लोग
हत्या मामले में भाजपा विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, जानें पूरा मामला
Exclusive: थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी होने के मामले में जांच टीम को क्या-क्या गड़बड़ियां मिलीं?
‘हिंदू, ईसाई और बौद्ध के खिलाफ…’, बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग पर आया प्रियंका गांधी का बयान
‘भारत में बेहद परेशान करने वाली सच्चाई’, सुप्रीम कोर्ट ने बाल तस्करी और व्यावसायिक यौन शोषण को लेकर गंभीर चिंता जताई
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
हार्दिक पंडया ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड, 25 पर 63 रन ठोक राहुल-सूर्या को भी पछाड़ा
SIR पर ममता बनर्जी के विरोध के बीच बंगाल जाएंगे पीएम मोदी, नदिया में करेंगे रैली
कोहली को नहीं पछाड़ पाए अभिषेक, संजू ने खेली आतिशी पारी, गिल की टेंशन बढ़ी
Cash For Query Row: महुआ मोइत्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं करेगी CBI, दिल्ली हाईकोर्ट ने लोकपाल का आदेश रद्द किया
फोटो गैलरी
11 Photos
दुनिया के इन 10 देशों में पाई जाती हैं सबसे खूबसूरत महिलाएं?
7 hours agoDecember 19, 2025
9 Photos
ठंड के मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं? आज से खाएं ये इम्युनिटी बूस्टिंग फूड्स, सर्दी-खांसी और वायरल से बचाव का देसी तरीका
7 hours agoDecember 19, 2025
11 Photos
इंडियन आर्मी का सबसे शक्तिशाली और खतरनाक टैंक कौन सा है?
8 hours agoDecember 19, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US