-
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर सरकार की नीतियों पर हमला बोलती आई हैं। स्वरा भास्कर ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए विपक्ष का हाथ थामा था। स्वरा भास्कर ने आप कैंडिडेट आतिशी मार्लेना, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, सीपीएम उम्मीदवार अमरा राम के लिए प्रचार किया था। खास बात यह है कि स्वरा भास्कर ने जिन भी उम्मीदवार के लिए चुनाव में प्रचार किया। कोई भी कैंडिडेट जीत का मुंह नहीं देख सका। स्वरा भास्कर को लोग सोशल मीडिया पर इस बात के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि स्वरा भास्कर सभी के लिए पनौती साबित हुई हैं। इससे अच्छा होता है कि वह किसी के लिए वोट अपील नहीं करतीं।
-
स्वरा भास्कर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के लिए भी भोपाल में प्रचार किया था। दिग्विजय सिंह और बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के बीच करीब 1 लाख वोटों का अंतर है। साध्वी प्रज्ञा इस वक्त रूझानों में लीड कर रही हैं।
-
सीपीएम उम्मीदवार अमरा राम के लिए भी स्वरा भास्कर ने प्रचार किया था। चुनावी रूझानों के मुताबिक अमरा राम करीब 17 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।
-
स्वरा भास्कर ने आप कैंडिडेट आतिशी मार्लेना के लिए प्रचार किया था। लेकिन ऐसा लगता है कि बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर और अरविंद सिंह लवली से मुकाबला हार रही हैं।
-
भास्कर ने बेगूसराय में कन्हैया कुमार के लिए खूब प्रचार किया था। स्वरा भास्कर ने भाषण में जय हिंद, जय भीम और जय सलाम का नारा भी लगाया था। हालांकि कन्हैया कुमार बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह से करीब 2 लाख वोटों से हार रहे हैं।
