टीवी धारावाहिक स्वरागिनी और पहरेदार पिया की फेम अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश को आपने ज्यादातर टीवी सीरियल में एक संस्कारी बहु और सादगी वाले लिवाजों में देखा होगा। लेकिन आपको बता दें कि वे अपनी रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं। जैसा कि उनकी ये हॉट तस्वीरें बताती हैं। -
उनका ये ऑफस्क्रीन बोल्ड लुक शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा।
-
बिना एक्सासाइज के भी वे इतनी खूबसूरत हैं।
तेजस्वी खुद को फिट रखने के लिए बाकी दूसरी एक्ट्रेस की तरह न ही जिम में पसीना बहाती हैं और न ही वे ज्यादा रनिंग और एक्सासाइज करती हैं। उनकी फिटनेस का राज कुछ और ही है। हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि वे व्यायाम नहीं करती। अपनी फिटनेस बरकरार रखने के लिए वे साइकिल चलाती हैं। उनका मानना है कि साइकिल उनके लिए स्वस्थ रखने और फिट रखने में मददगार है। -
तेजस्वी की माने तों साइकिलिंग से उनके स्वस्थ्य और फिट रहने में मदद मिलती है। यह मांसपेशियों को टोन करती है और हृदयवाहिनी तंत्र को स्वस्थ रखकर सुचारु रूप से रक्त परिसंचरण में मदद करती है।
लिहाजा बिना व्यायाम किए भी तेजस्वी का निखार और उनकी फिटनेस बाकी दूसरी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। तेजस्वी न सिर्फ दिखने में खूबसूरत हैं बल्कि उनके अभिनय में भी एक खूबसूरती झलकती है। उन्होंने कहा कि वह सुबह के समय साइकिल चलाने बाहर निकलती हैं। उस समय हवा ताजी और शुद्ध होती है, जो उन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए ऊर्जावान बनाती है और यह उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखता है। -
'पहरेदार पिया की' का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होता है।