-
यह पहली बार नहीं है जब स्वामी ओम ने किसी के ऊपर गलत तरह की टिप्पणी की हो। अपने साथी कंटेस्टेंट्स के लिए वो अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते रहते हैं। इस बार उन्होंने बानी को अपना निशाना बनाया है। उन्होंने बानी को कहा- तु्म्हारी मां मर जाएगी। स्वामी के शब्द सुनकर बानी ने अपना आपा खो दिया और टास्क को खराब करने की कोशिश की। मनवीर जोकि टास्क के संचालक और प्रियंका के समर्थक ने बानी को गेम खराब करने से रोकने की कोशिश की। बानी ने घर के उन सदस्यों से सवाल पूछा जो स्वामी ओम की बात सुनने के बावजूद गेम खेल रहे थे। उन्होंने पूछा कि अगर यही बात उनके पैरेंट्स के लिए कही जाती तो क्या होता? स्वामी ओम ओर नीतिभा के सपोर्ट से प्रियंका घर की अगली कैप्टन बन जाती हैं।
-
घर के अगले कैप्टन के लिए बिग बॉस ने घरवालों को लोपामुद्रा, गौरव और नितिभा में से किसी एक को चुनने के लिए कहा था। गौरव को सबसे ज्यादा वोट मिलने की वजह से लोपमुद्रा राहुल देव पर भड़कती हैं कि वो भी चोपड़ा को वोट कर रहे हैं।
-
लोपामुद्रा को केवल एक वोट मिलने की वजह से प्रियंका उसका मजाक उड़ाती है। लोपा उसे अहसास दिलाती है कि केवल उसकी वजह से वो टास्क जीतने में कामयाब रही है। लोपा प्रियंका को भिखारी तक बोल देती है। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो जाता है।
-
वजह तुम हो की कास्ट जिसमें शरमन जोशी, सना खान और गुरमीत चौधरी कंटेस्टेंट्स को आकर सरप्राइज देते हैं। सना खुद बिग बॉस के छठे सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं इसलिए वो अतीत की बातों को याद करने लगती हैं।
-
वजह तुम हो कि स्टार कास्ट घरवालों को क्यूट सी टास्क देती है। जिसमें उनसे घर में होने की वजह पूछी जाती है और उस वजह को ब्राउनी खिलाने के लिए कहा जाता है। बानी और गौरव एक-दूसरे को ब्राउनी खिलाते हैं। जिससे यह साफ हो गया है कि दोनों के बीच लड़ाई होने के बावजूद वो अच्छे दोस्त हैं।
-
मनवीर नितिभा को ब्राउनी खिलाता है। सुबह की बात से नाराज हुई लोपा को मनाने के लिए राहुल उसे ब्राउनी खिलाते हैं। वहीं लोपा अपने ब्राउनी को रोहन को खिलाती हैं। जो हमेशा उनके साथ खड़ा रहता है।