-

Taslima Nasrin: जानी मानी लेखिका तस्लीमा नसरीन सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) पर दिये एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। तस्लीमा ने ललित मोदी (Lalit Modi) संग सुष्मिता के रिश्ते पर कमेंट किया। तस्लीमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि जब वह सुष्मिता सेन से पहली बार मिली थीं तब उन्हें उनकी पर्सनालिटी काफी पसंद आई थी। लेकिन सुष्मिता अब एक बदसूरत आदमी के साथ समय बिता रही है, जो कई क्राइम से जुड़ा हुआ है। इसलिए कि वो इंसान अमीर है? तो क्या वह पैसों के लिए बिक गई हैं?
-
तस्लीमा ने आगे लिखा- शायद उन्हें उस इंसान से प्यार है। लेकिन मुझे यकीन नहीं हो रहा कि वो प्यार में हैं। जो लोग पैसों की वजह से प्यार में पड़ते हैं, मैं उनके लिए बहुत जल्दी रिस्पेक्ट खो देती हूं।
-
तस्लीमा नसरीन के इस कमेंट के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। सुष्मिता सेन ने भी उन्हें पैसों का लालची कहने वालों पर निशाना साधा। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब तस्लीमा नसरीन द्वारा एक्ट्रेस पर कमेंट चर्चा में रहा है। आइए डालते हैं एक नजर:
-
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। प्रियंका ने यह खबर खुद सोशल मीडिया में दी थी। इस न्यूज के कुछ समय बाद ही तस्लीमा ने लिखा – जो औरत सरोगेसी के जरिए रेडीमेड बच्चे प्राप्त करती हैं, उन्हें मां बनने की फीलिंग कैसे आती होगी? क्या उन्हें भी वैसी ही फीलिंग आती होगी जैसी जन्म देने वाली मां को आती है?
-
इस बयान पर भी लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया। आखिरकार तस्लीमा ने अपनी सफाई में कहा था कि उनका वह कमेंट प्रियंका के लिए नहीं था।
-
Sridevi: तस्लीमा नसरीन श्रीदेवी की मौत पर सवाल उठा कर भी लोगों की नाराजगी का शिकार हो चुकी हैं। तब तस्लीमा का कमेंट पढ़कर लोग उन पर बुरी तरह भड़क गए थे। दरअसल तस्लीमा ने ट्वीट किया था, ‘श्रीदेवी की बॉडी पानी भरे बाथटब में मिली। उम्मीद करती हूं कि यह हत्या या सुसाइड न हो।’
-
Neena Gupta: तस्लीमा सीनियर एक्ट्रेस नीना गुप्ता पर भी निशाना साध चुकी हैं। दरअसल 2020 में नीना ने कहा था कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि शादी के बिना ही वह प्रेगनेंट हो गई थीं। नीना के इस बयान पर तस्लीमा ने ट्वीट किया था- हम महिलावादियों को नीना गुप्ता पर गर्व था कि उन्होंने बिना शादी के बेबी किया। उन्होंने साबित कर दिया था कि उनकी बॉडी उनकी है, चॉइस उनकी है। लेकिन अब 30 साल बाद वह इस बात पर पछतावा कर रही हैं। यह उन लोगों के मुंह पर करारा तमाचा है जो सोचते हैं कि महिलाओं पर अत्याचार करने के लिए शादी एक पितृसत्तात्मक व्यवस्था है।
-
Zaira Wasim: तस्लीमा नसरीन जायरा वसीम पर ट्वीट कर भी विवादों में रह चुकी हैं। दरअसल जब जायरा ने इस्लाम का हवाला देकर फिल्मी दुनिया को अलविदा कहा था तब तस्लीमा ने ट्वीट किया था- बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री जायरा वसीम ने अब एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया है क्योंकि उन्हें लगता है कि उनका अभिनय करियर अल्लाह में उनकी यकीन को खत्म कर रहा है। क्या बचकाना फैसला है! मुस्लिम समुदाय में बहुत सी प्रतिभाएं बुर्के के अंधेरे में रह जाती हैं।
-
Kangana Ranaut: तस्लीमा कंगना रनौत पर भी कमेंट कर चुकी हैं। दरअसल 2017 में एक टीवी न्यूज प्रोग्राम में कंगना रनौत ने रितिक रोशन पर कई आरोप लगाए थे। तब तस्लीमा ने ट्वीट किया था- कंगना को मैंने ‘आप की अदालत’ में देखा। यह बहुत पसंद आया। इसके बाद मैंने रितिक के लिए उनके ईमेल पढ़े। रितिक के लिए एकदम पागल। मैं कंफ्यूज हूं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह asperger’s से जूझ रही हैं।
-
Nusrat Jahan: साल 2021 में बंगाली एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद नुसरत जहां का उनके पूर्व पति निखिल जैन संग विवाद सामने आया था। तब तस्लीमा नसरीन ने लिखा था कि, ‘नुसरत की खबर काफी चौंकाने वाली है। वह प्रेग्नेंट है। लेकिन निखिल को कुछ पता नहीं है। दोनों छह महीने से अलग हैं। हालांकि एक्ट्रेस नुसरत को यश नाम के एक्टर से प्यार हो गया है। मुझे नहीं पता कि खबर खबर है या अफवाह। लेकिन अगर ऐसा है तो क्या निखिल और नुसरत के लिए तलाक लेना बेहतर नहीं है? बल्ले की तरह लटकने का कोई मतलब नहीं है।’