• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. sushma swaraj indias best loved politician says not contesting 2019 polls on health grounds read here about her political personal life

7 बार सांसद, 3 बार विधायक रही हैं सुषमा स्‍वराज, मिल चुका है ‘सबसे प्‍यारी राजनेता’ का खिताब, नहीं लड़ेंगी 2019 का चुनाव

2019 में सुषमा स्वराज नहीं लड़ेंगी चुनाव। आपातकाल से लेकर अब तक कैसे रहा सुषमा स्वराज का सफर।

By: Mohani
November 21, 2018 13:14 IST
हमें फॉलो करें
    • Sushma Swaraj,milkha singh,swaraj retirement,Swaraj Kaushal,sushma swaraj husband, sushma swaraj lovestory, sushma swaraj marriage
      केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 2019 के चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने मंगलवार को मध्यप्रदेश के इंदौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वह 2019 का चुनाव नहीं लडेंगी। सुषमा ने कहा कि उन्होंने 2019 में चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है। इसके बाद सुषमा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ''मैं राजनीति से रिटायर नहीं हो रही हूं, सिर्फ स्वास्थ्य कारणों से 2019 का चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है''। सुषमा स्वराज देश की कद्दावर नेताओं में से एक मानी जाती हैं। जितनी सक्रीय सुषमा राजनीति में रहती हैं उतनी ही पैनी नजरें वह सोशल मीडिया पर रखती हैं। जब भी कोई भारतीय किन्हीं कारणों से विदेश में फंसा हो और उसने केंद्रीय विदेश मंत्री को ट्वीट कर सहायता मांगी हो तो वह तुरंत गौर करती हैं और समस्या का समाधान करती हैं। वह एक कद्दावर राजनेता ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में एक अच्छी इंसान भी हैं। यहां हम आपको सुषमा के राजनीति करिअर से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बता रहे हैं। (All Pics- Sushma dwaraj instagram)
    • 1/8

      सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। उनके पिता हरदेव शर्मा RSS के सदस्य थे, जिनके सानिध्य में सुषमा ने राजनीति के गुर सीखे। सुषमा ने अंबाला के Sanatan Dharma College से राजनीतिशास्त्र और संस्कृत से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद वह अपने-नाना-नानी के पास चंडीगढ़ चली गईं। यहां उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की। वह हिंदीं की बेहतर वक्ता हैं। उन्होंने अपने पढ़ाई के दिनों में स्टेट लेवल पर हिंदी की बेस्ट स्पीकर का अवॉर्ड जीता था।

    • 2/8

      चंडीगढ़ से लॉ की पढ़ाई के दौरान सुषमा की मुलाकात स्वराज कौशल से हुई। कुछ ही दिनों में दोनों की गहरी दोस्ती हो गई। बाद में दोनों ने दिल्ली आकर सुप्रीम कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस भी साथ की। बहुत कम लोगों को पता है कि सुषमा स्वराज एक एडवोकेड भी रह चुकीं हैं। 1973 में वह सुप्रीम कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस करती थीं लेकिन बाद में राजनीति में सक्रीय हो गईं। हालांकि उनके पति स्वराज कौशल अब भी सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट हैं। सुषमा स्वराज के पति मिजोरम के राज्यपाल रहे हैं। वह 1999 से 2004 तक सांसद भी रहे।

    • सुषमा स्वराज सबसे कम उम्र में किसी प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बनने वाली पहली नेता रह चुकी हैं। वह 25 साल की उम्र में हरियाणा की कैबिनेट मंत्री बन गई थीं। वह 7 बार सांसद और 3 बार विधायकी का चुनाव जीत चुकी हैं।
    • 3/8

      BJP में पहली महिला प्रवक्ता का श्रेय भी सुषमा को जाता है। वे भाजपा की ओर से पहली बार दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री भी रहीं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इंदिरा गांधी के बाद भारत की दूसरी महिला विदेश मंत्री हैं। उन्होंने 13 अक्टूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998 तक दिल्ली के सीएम पद पर कार्यरत रह चुकी हैं।

    • 4/8

      सुषमा के पति स्वराज कौशल आपातकाल के दौरान आंदोलन में हिस्सा ले चुके हैं। उनकी जॉर्ज फर्नांडिस से काफी नजदीकियां रही हैं। 1975 में आपातकाल के समय ही सुषमा ने 13 जुलाई को स्वराज कौशल से शादी की थी। तभी से वह सुषमा शर्मा से सुषमा स्वराज बन गई थीं।

    • 5/8

      वह लोगों की सबसे प्रिय नेता हैं। साल 2014 में Wall Street Jounral में सुषमा को देश की सबसे प्रिय नेता बताया था। सुषमा BJP में पहली महिला महासचिव भी रह चुकी हैं।

    • 6/8

      तस्वीर सुषमा ने करवाचौथ के दिन पोस्ट की थी।

TOPICS
Elections
अपडेट
महार्षि वाल्मीकि जयंती 2025: 7 अक्टूबर को दिल्ली में बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और सभी सरकारी दफ्तर
इंग्लैंड के खिलाफ 5वें मैच में नहीं खेलते सिराज, ‘मियां भाई’ ने आराम लेने के किया मना, कहा- एक और टेस्ट खेल लेता
अडानी ग्रुप पर मेहरबान सरकार? सीमेंट फैक्ट्री के लिए नहीं ली जा रही पर्यावरण मंजूरी; लोगों में नाराजगी
Share Market Today: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 67 अंक उछला, Nifty 24910 अंक के पार
ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं ये 5 फूड, टल सकता है जानलेवा बीमारी का खतरा, जानिए कैसे करें सेवन
‘मेरी मां को बचाने वाला कोई भी नहीं था’, परिजनों ने बताया SMS अस्पताल में आग का भयावह मंजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लेख: अथक कार्यकर्ता और उत्कृष्ट संगठनकर्ता थे वीके मल्होत्रा
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
कैदियों को भगाने का प्लान बना रहे थे पुलिसकर्मी, गाजियाबाद के दो कांस्टेबल गिरफ्तार
संपादकीय: भ्रामक बातों का सहारा लेकर विद्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए आकर्षित करते हैं मशहूर कोचिंग संस्थान
‘दूसरी लड़की को लेकर होटल गए’, बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह के घर पर हंगामा, पत्नी ज्योति ने लगाए गंभीर आरोप
भारत-पाकिस्तान मैच में बवाल: मुनीबा अली को क्रीज के अंदर बैट रखने पर भी दिया गया आउट, जानें क्या कहता है नियम
फोटो गैलरी
9 Photos
अंशुला कपूर और रोहन ठक्‍कर के गोर धाना रस्म की तस्वीरें आई सामने, एक फ्रेम में नजर आया कपूर परिवार
2 days agoOctober 4, 2025
16 Photos
डेंटिस्ट करते हैं दांत का इलाज तो सर्जन करते है सर्जरी, हर बीमारी के लिए होते हैं अलग-अलग डॉक्टर्स, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoOctober 4, 2025
10 Photos
छोटी दिवाली पर किसकी होती है पूजा? जानें धार्मिक मान्यता और इस दिन का महत्व
3 days agoOctober 3, 2025
और पढ़ें
Trending Topics
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • व्यापार
Trending Stories
  • महार्षि वाल्मीकि जयंती 2025: 7 अक्टूबर को दिल्ली में बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और सभी सरकारी दफ्तर
  • इंग्लैंड के खिलाफ 5वें मैच में नहीं खेलते सिराज, ‘मियां भाई’ ने आराम लेने के किया मना, कहा- एक और टेस्ट खेल लेता
  • अडानी ग्रुप पर मेहरबान सरकार? सीमेंट फैक्ट्री के लिए नहीं ली जा रही पर्यावरण मंजूरी; लोगों में नाराजगी
  • Share Market Today: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 67 अंक उछला, Nifty 24910 अंक के पार
  • ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं ये 5 फूड, टल सकता है जानलेवा बीमारी का खतरा, जानिए कैसे करें सेवन
  • ‘मेरी मां को बचाने वाला कोई भी नहीं था’, परिजनों ने बताया SMS अस्पताल में आग का भयावह मंजर
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लेख: अथक कार्यकर्ता और उत्कृष्ट संगठनकर्ता थे वीके मल्होत्रा
  • कैदियों को भगाने का प्लान बना रहे थे पुलिसकर्मी, गाजियाबाद के दो कांस्टेबल गिरफ्तार
  • संपादकीय: भ्रामक बातों का सहारा लेकर विद्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए आकर्षित करते हैं मशहूर कोचिंग संस्थान
  • ‘दूसरी लड़की को लेकर होटल गए’, बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह के घर पर हंगामा, पत्नी ज्योति ने लगाए गंभीर आरोप
Follow Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
Download Apps
  • Play_stor
  • Apple_stor
Express Group
  • The Indian Express
  • The Financial Express
  • Loksatta
  • IeTamil.Com
  • IeMalayalam.Com
  • IeBangla.Com
  • ieGujarati.com
  • InUth
  • IE Education
  • The ExpressGroup
  • Ramnath Goenka Awards
Quick Links
  • T&C
  • Privacy Policy
  • Latest News
  • Contact Us
  • About US
  • This Website Follows The DNPA’s Code Of Conduct
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US